Muzaffarpur: दो महीने से अपहृत तीन बच्चों के साथ उसकी मां व मौसी का नहीं चला पता, सुस्त पड़ी पुलिस कार्रवाई
Muzaffarpur News सदर थाना क्षेत्र से करीब दो महीने पूर्व तीन बच्चों के साथ उसकी मां और मौसी लापता हो गई। मगर अब तक इसका कोई पता नहीं चला है। घटना को लेकर महिला के पति काफी चिंतित हैं। मन में तरह-तरह की आशंकाएं उत्पन्न हो रही है।
मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र से करीब दो महीने पूर्व तीन बच्चों के साथ उसकी मां और मौसी लापता हो गई। मगर अब तक इसका कोई पता नहीं चला है। घटना को लेकर महिला के पति काफी चिंतित हैं। मन में तरह-तरह की आशंकाएं उत्पन्न हो रही है। अपने स्तर से उन्होंने काफी खोजबीन की। मगर कोई पता नहीं चलने पर सदर थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। सदर थाने की पुलिस मामला दर्ज कर जांच की। मगर अब तक कोई नतीजे पर नहीं पहुंचने से पुलिस की कार्यशैली पर कई तरह के सवाल उठ रहे है।
बताया कि महिला के पति हाजीपुर में नौकरी करते हैं। वे काम पर गए हुए थे। शाम को जब लौट कर आए तो पता लगा कि उनकी पत्नी तीनों बच्चों के साथ लापता है। खोजबीन करने लगे। घर में मौजूद पत्नी के बहन से पूछताछ की। मगर उसने भी कोई ठोस जानकारी नहीं दी। इसके बाद वे काफी परेशान हो गए। जब तक वे अपनी पत्नी और बच्चों को खोजने के लिए भटक रहे थे। इस बीच दूसरे दिन उनकी साली भी अचानक लापता हो गई। इसको लेकर वे और भी घबरा गए और थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस लापता सभी लोगों का पता लगाने में जुटी है। मगर आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस अब तक इस मामले में कोई नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। मगर दो-दो महिला व बच्चों के साथ गायब होना। कहीं न कहीं कई तरह की आशंकाएं भी उत्पन्न करता है। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिन्हा का कहना है कि सभी विंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में साली की मौत मामले में जीजा पर एफआइआर, जानिए इस मर्डर का तीसरी महिला से कनेक्शन
यह भी पढ़ें: नटवरलाल की आत्मा मुजफ्फरपुर के इस व्यक्ति में घुसी, बेच दी सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के निजी स्कूल संचालकों ने कहा, ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों के मस्तिष्क पर पड़ता बुरा प्रभाव