समस्तीपुर स्टेशन पर खुला प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधा काउंटर, यात्रियों को मिल रही सुविधा

समस्‍तीपुर में रेलवे बोर्ड के निर्देश पर यात्र‍ियों की चिकित्सा कैंप लगाया गया है। यात्री की समस्‍या के न‍िदान के ल‍िए कर्मियों की तैनाती की गई है। सुविधा केंद्र से यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:25 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:25 AM (IST)
समस्तीपुर स्टेशन पर खुला प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधा काउंटर, यात्रियों को मिल रही सुविधा
यात्रियों को किसी तरह की समस्या होने पर के लिए। जागरण

समस्तीपुर, जासं। समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के समीप अनारक्षित टिकट केंद्र के समीप रेलवे चिकित्सालय की ओर से प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधा काउंटर लगाया गया। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर यात्रियों को किसी तरह की समस्या होने पर चिकित्सा के लिए कैंप लगाया गया है। इसमें 24 घंटे कर्मियों की तैनाती की गई है। रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुबोध कुमार मिश्र के निर्देश पर शुरू हुए सुविधा केंद्र से यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। प्राथमिक उपचार केंद्र पर बुधवार को 38 से अधिक मरीजों ने चिकित्सा कराकर दवा ली।

दो शिफ्ट में 24 घंटा ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मी

रेलवे चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि दीपावली, छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा को लेकर स्टेशन पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें दो शिफ्ट में ड्यूटी दी गई है। मेडिकल टीम कार्तिक पूर्णिमा तक ड्यूटी में अलर्ट रहेंगे। इसमें ड्रेसर संजय कुमार राय, रंजीत कुमार सहित अन्य तैनात किये गए हैं।

बीमार यात्रियों के लिए रेलवे तत्पर

दीपावली व छठ पर्व पर घर आने के लिए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। बीमार यात्रियों को समय पर उपचार मिल सके इसके लिए प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। ऐसे में जंक्शन पर यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं।

बरैठा गांव के एक ही परिवार में उल्टी दस्त से चार बीमार

शिवाजीनगर। प्रखंड के करियन पंचायत के बरैठा गांव में कै-दस्त की बीमारी से एक ही परिवार के चार लोग आक्रांत हो गए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज रोसड़ा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं अन्य का इलाज गांव के स्थानीय चकित्सक कर रहे हैं। बरैठा गांव निवासी अशोक मालाकार की पुत्री प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, मधु कुमारी एवं कन्हैया कुमार कै दस्त की बीमारी से पीडि़त हैं। प्रियंका ने करवा चौथ का व्रत रखा था। उसके बाद से ही उसे कै-दस्त होना प्रारंभ हो गया। फिर बारी-बारी से उसकी दो बहनें एवं एक भाई भी आक्रांत हो गए।

chat bot
आपका साथी