काटी में देर रात युवक को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

काटी के पानापुर करियात ओपी क्षेत्र के हरदासपुर-बलहा रोड में रविवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। घायल की पहचान उसी इलाके के प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:30 AM (IST)
काटी में देर रात युवक को गोलियों से भूना, हालत गंभीर
काटी में देर रात युवक को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर। काटी के पानापुर करियात ओपी क्षेत्र के हरदासपुर-बलहा रोड में रविवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। घायल की पहचान उसी इलाके के प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। गोलीबारी की आवाज पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। आनन-फानन घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाच की। युवक के चार गोलियां लगने की बात बताई जा रही। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बहरहाल पुलिस मामले की जाच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बताया गया कि देर रात युवक बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उस पर हमला कर गोलियों से भून दिया। काटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बलहा के प्रिंस कुमार को गोली लगी है। उसके शरीर में चार जगहों पर गोली लगने के निशान मिले हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर हरदासपुर-बलहा इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जाच में आपसी व चुनावी रंजिश में गोलीबारी की बात सामने आ रही है। सभी बिंदुओं पर जाच कर कार्रवाई चल रही है। इधर, देर रात तक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।

मुशहरी में मणिका हरिकेश के निवर्तमान सरपंच पर जानलेवा हमला : मुशहरी प्रखंड की मणिका हरिकेश पंचायत के निवर्तमान सरपंच रंजीत पासवान पर रविवार देर रात चुनाव प्रचार से लौटने के दौरान नरौली चौक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मुशहरी सीएचसी में उनका उपचार चल रहा है। पिस्तौल की बट से सिर पर कई जगह वार किया गया है। सूचना पर सीएचसी में पुलिस और मणिका हरिकेश के लोग पहुंचे। आपसी रंजिश में हमला होने की लोग आशंका जता रहे हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि दो हमलवार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। सरपंच की उनसे हाथापाई भी हुई। इसमें एक हमलावर का पर्स गिर गया। इसे लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है। हमलावर की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी