बोचहां में दो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर फायरिग, दो को लगी गोली

पंचायत चुनाव से एक दिन पहले बोचहां प्रखंड के कर्णपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया पद की प्रत्याशी बेबी पटेल व पूर्व मुखिया रामश्रेष्ठ सहनी के समर्थकों के बीच एनएच-57 से चौपार जाने वाली सड़क में हिसक भिड़ंत हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 01:03 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 01:03 AM (IST)
बोचहां में दो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर फायरिग, दो को लगी गोली
बोचहां में दो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर फायरिग, दो को लगी गोली

मुजफ्फरपुर : पंचायत चुनाव से एक दिन पहले बोचहां प्रखंड के कर्णपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया पद की प्रत्याशी बेबी पटेल व पूर्व मुखिया रामश्रेष्ठ सहनी के समर्थकों के बीच एनएच-57 से चौपार जाने वाली सड़क में हिसक भिड़ंत हुई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट व एक दर्जन राउंड से अधिक फायरिग की गई। दोनों पक्षों के बीच फायरिग में चौपार भरत गांव के सुखदेव राम के पुत्र इंद्रजीत कुमार राम 23 व कर्णपुर बोचहा गाव निवासी तूफानी सहनी के पुत्र राहुल कुमार (27) गोली लगने से घायल हो गया। इंद्रजीत मुखिया प्रत्याशी बेबी पटेल का व राहुल दूसरे प्रत्याशी पूर्व मुखिया रामश्रेष्ठ सहनी का समर्थक बताया जा रहा है। इंद्रजीत को बैरिया के एक निजी अस्पताल व राहुल को अहियापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुखदेव राम ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि उसके पुत्र राहुल को मुखिया प्रत्याशी रामश्रेष्ठ सहनी के बेटे ने गोली मारी। वहीं फायरिग कर रहा था। बेबी पटेल निवर्तमान मुखिया है और दोबारा मुखिया पद के लिए प्रत्याशी भी है। घटना की सूचना पर डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय व थानाध्यक्ष राजेश रंजन घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। दोनों के नेतृत्व में की गई छापेमारी में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से पांच बाइक, एक आग्नेयास्त्र, तीन कारतूस व दो खोखा बरामद की है।

यह हुई घटना : कर्णपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी बेबी पटेल के समर्थक बुधवार को होने वाली पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क कर अपने घर की ओर लौट रहा थे। इसी दौरान अर्जुन झा के घर के समीप रामश्रेष्ठ सहनी के समर्थकों ने घेर लिया और उसके साथ दु‌र्व्यवहार करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलने पर निवर्तमान मुखिया बेबी पटेल के समर्थक भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों प्रत्याशी के समर्थकों की ओर से एक दूसरे पर फायरिग की जाने लगी। फायरिग में चौपाल भरत गाव इंद्रजीत कुमार राम, कर्णपुर बोचहां गाव राहुल को गोली लगी। राहुल के भाई अभिषेक कुमार मारपीट कर जख्मी हो गया।

सोमवार की शाम भी हुई थी फायरिग : पुलिस क सामने यह बात सामने आई है कि चुनावी वर्चस्व को लेकर सोमवार की शाम भी चौपार गांव जाने वाले रास्ते में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में भिड़ंत हुई थी। इस दौरान भी दो राउंड फायरिग की गई थी। फायरिग करने का आरोप रामश्रेष्ठ सहनी के समर्थकों लगाया गया है। वर्जन : बोचहां के कर्णपुर उत्तरी पंचायत के निवर्तमान मुखिया बेबी देवी व मुखिया प्रत्याशी रामश्रेष्ठ सहनी के समर्थकों के बीच चुनावी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना घटी। दो लोगों को गोली लगी है। नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जयंतकांत

एसएसपी

chat bot
आपका साथी