पश्‍च‍िम चंपारण: बगहा में गैस सिलेंडर से लगी आग, एक झुलसा, लाखों का सामान जलकर राख

पश्‍च‍िम चंपारण बगहा नगर थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई घटना। आग लगने के बाद मची अफरातफरी। इस दौरान एक व्यक्ति झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 01:04 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 01:04 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण: बगहा में गैस सिलेंडर से लगी आग, एक झुलसा, लाखों का सामान जलकर राख
बगहा में गैस सिलेंडर से लगी आग (घटना के बाद की तस्‍वीर)

बगहा (पश्‍च‍िम चंपारण), जासं। नगर के शास्त्री नगर वार्ड नंबर 13 (रखई टोला) में शुक्रवार की सुबह गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान एक व्यक्ति झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गैस सिलेंडर फटने से  अफरातफरी मच गई। 

नगर थाना क्षेत्र के रखई टोला निवासी शिवपूजन नगर परिषद में सफाई कर्मी है। सुबह झोपड़ी के मकान में गैस सिलेंडर पर जैसे ही चाय बनाने के लिए माचिस जलाया गया। रिसाव के कारण सिलेंडर में आग पकड़ लिया। देखते ही देखते पूरी झोपड़ी ही जलने लगी। तभी तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया।घर में रखा लाखों का सामान, कपड़ा, अनाज व नकदी जलकर राख हो गया।

 आग बुझाने के दौरान मोहल्ले के संतोष सहनी भी झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग की लपटें इतनी भयावह थी कि वह और भी घरों को अपनी चपेट में ले सकती थीं। लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता के कारण आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है। उसका कहना है कि घर में रखा 50 हजार रुपये भी जल गया। अंचलाधिकारी ने कहा कि मौके पर कर्मचारी को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: बिहार के नेताओं पर चला योगी आदित्यनाथ का जादू, फिर याद आने लगे यूपी के सीएम

मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद का सीएम नीतीश के डीजीपी पर तंज, कह दें तो जनता खुद कर लेगी अपनी सुरक्षा

दरभंगा को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने की पहल तेज, अंतिम दौर में एप्रोन निर्माण का कार्य

chat bot
आपका साथी