West Champaran : लूटपाट कर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

West Champaran पुलिस ने आरोपित नथूनी मियां को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि घायल गृहस्वामी के बयान पर काण्ड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। घायल ने बताया है कि रास्ते की जमीन को लेकर विवाद था।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:31 PM (IST)
West Champaran : लूटपाट कर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार
लूटपाट कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण ( सिकटा), जासं ।  गोपालपुर थाना के पटखौलिया गांव में घर में घूसकर लूटपाट करने व गृहस्वामी पर जानलेवा करने के मामले में पुलिस ने घायल मुनीलाल महतो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें नबी अंसारी, दिलहसन अंसारी, मुबारक अंसारी, नेजाम अंसारी व नथूनी मियां को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपित नथूनी मियां को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि घायल गृहस्वामी के बयान पर काण्ड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। घायल ने बताया है कि रास्ते की जमीन को लेकर विवाद था। जिसे लेकर रात में हथियार के साथ आरोपित घर में घूसकर धारदार हथियार से प्रहार किये। जिसमें बाएं हाथ की अंगूली कट गई। सिर व अन्य कई जगह गम्भीर जख्म होने से बेहोश गया था।  थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में नथूनी मियां को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

  मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज 

 नौतन, संवाद सूत्र :  थाना क्षेत्र के बन्हौरा गांव में नहर के पास आपसी विवाद में  हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को फर्द बयान देते हुए माधुरी देवी ने बताया कि विगत सप्ताह उनके ही गांव के धर्मेंद्र महतो ने बच्चों के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर खुरपी से प्रहार कर लहुलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी गोतनी  के साथ भी मारपीट किया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि कांड अंकित कर कार्रवाई की जा रही है। 

शव बरामदगी मामले में अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज 

रामनगर। फगुनहटा गांव से उत्तर सरेह में गन्ना के खेत में शव बरामदगी के मामले में स्थानीय थाने में अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी चौकीदार सुदामा भर पिता रामप्यारे भर के आवेदन के आलोक में की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीते गुरुवार को सड़ी-गली हालत में शव को बरामद किया गया था। जिसके शरीर पर ब्लू रंग की जींस पैंट भी मिली थी।  कमर में बेल्ट, एक जोड़ी जूता भी बरामद किया गया था। आशंका है कि साक्ष्य छुपाने के लिए हत्या अन्यत्र करके शव को इस सरेह में फेंक दिया गया था। जिसे गन्ना छीलने खेत में गए मजदूुरों ने देखा था। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 

chat bot
आपका साथी