मुजफ्फरपुर बालिका गृह से गायब लड़कियों की फिर से खुली फाइल

गायब चार लड़कियों में दो का अब तक नहीं चला कोई पता केस के आइओ दिल्ली जाने की तैयारी में। नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने केस के आइओ को बताए गए पते पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 10:06 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 10:06 AM (IST)
मुजफ्फरपुर बालिका गृह से गायब लड़कियों की फिर से खुली फाइल
बालिका गृह मामला उजागर होने के बाद वहां से गायब लड़कियों का भी मामला सामने आया था।

मुजफ्फरपुर, जासं। बालिका गृह मामला प्रकाश में आने के बाद वहां से पूर्व में गायब लड़कियों से संबंधित केस की फाइल फिर से खुल गई है। लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान इस मामले में गायब लड़कियों को खोजने की कवायद फिर से शुरू कर दी गई है। नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने केस के आइओ को बताए गए पते पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं। 

बता दें कि बालिका गृह से गायब चार लड़कियों में से दो का सत्यापन कर लिया गया था। दो अन्य की अभी खोज की जानी है। गौरतलब है कि बालिका गृह मामला उजागर होने के बाद वहां से गायब लड़कियों का भी मामला सामने आया था। इसमें पता चला था कि 2013 में बालिका गृह से चार लड़कियां गायब हो गई थीं। मामले में नगर थाने में सनहा दर्ज कराकर खानापूरी कर ली गई थी। जब बालिका गृह का मामला सुर्खियों में आया तो तत्कालीन एसएसपी ने सनहा के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद नगर थाने में कांड अंकित किया गया था। पुलिस की मानें तो गायब चार लड़कियों में से एक लड़की अहियापुर थाना क्षेत्र में मिली थी। उसके स्वजनों ने बताया था कि उसकी शादी हो चुकी है। दूसरी लड़की यूपी के इटावा इलाके में मिली थी। वह एक संस्थान में रह रही थी। इसके अलावा दो अन्य लड़कियों में एक मधुबनी व दूसरी दिल्ली की थी। उनके बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कहा जा रहा कि केस की समीक्षा के दौरान लंबित पड़े इस मामले के निष्पादन के लिए केस के आइओ दिल्ली व मधुबनी जाएंगे। इसके लिए वरीय अधिकारी का निर्देश लेना है। कहा गया कि राज्य से बाहर जाने के लिए आइजी का आदेश लेना होता है। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।  

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: हाथ में हथकड़ी, कंधे पर मां की अर्थी और आंखों में आंसू,ज‍िसने भी देखा, कहा- हाय री क‍िस्‍मत!

यह भी पढ़ें: Darbhanga Flight Service News: कोलकाता, हैदराबाद और पुणे के लिए सीधी उड़ान 28 से

यह भी पढ़ें: Samastipur: गलवन घाटी में चीनी सैन‍िकों को धूल चटाकर लौटे फौजी काे जब अपनों से लड़ना पड़ा तो फटा कलेजा

chat bot
आपका साथी