समस्तीपुर में जल निकासी को लेकर दो गांव के बीच विवाद, जमकर हुई फायरिंग

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की घटना। खदियाही और खोकसाहा गांव के बीच हुआ विवाद। भंमरा बांधने और खोलने को लेकर एक पक्ष ने किया सड़क जाम पुलिस बल कर रही कैंप।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:04 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:04 PM (IST)
समस्तीपुर में जल निकासी को लेकर दो गांव के बीच विवाद, जमकर हुई फायरिंग
समस्तीपुर में जल निकासी को लेकर दो गांव के बीच विवाद, जमकर हुई फायरिंग

समस्तीपुर, जेएनएन। जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही और खोकसाहा गांव के बीच जल निकासी को लेकर भंमरा खोलने और बंद करने को लेकर सोमवार को विवाद छिड़ गया। एक गांव के लोगों ने सड़क जाम कर नाराजगी जताई तो दूसरे गांव के कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। फिर दूसरे गांव की ओर से भी फायरिंग की गई। सूचना पर दल-बल के साथ थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती, अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र, रोसड़ा डीएसपी एस अख्तर, एसडीओ अमन कुमार सुमन कैंप कर रहे। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भंमरा बांधने और खोलने को लेकर एक पक्ष ने किया सड़क जाम बारी-बारी दोनों पक्ष की ओर से हुई कई राउंड फायरिंग, स्थिति तनावपूर्ण रोसड़ा एसडीओ, डीएसपी समेत पुलिस बल कर रही कैंप

chat bot
आपका साथी