सीतामढ़ी में महिला सर्जन घर से हुईं लापता, बिहार पुलिस खोजबीन करती रही गली-गली, तीसरे दिन होटल में मिलीं

पटना की रहने वाली हैं डॉक्टर इनकी तीन साल पूर्व हुई शादी अभी बच्चे नहीं हैं पति के साथ अनबन के बाद घर पर मोबाइल छोड़ निकलीं होटल से हुई बरामदगी बिहार पुलिस अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 10:41 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 10:41 PM (IST)
सीतामढ़ी में महिला सर्जन घर से हुईं लापता, बिहार पुलिस खोजबीन करती रही गली-गली, तीसरे दिन होटल में मिलीं
पत‍ि से व‍िवाद के बाद घर से हुईं थी गायब।

सीतामढ़ी, जासं। शहर के अस्पताल रोड में अपने आवास से एक महिला चिकित्सक अचानक लापता हो गईं। उनका मोबाइल फोन घर पर ही छूट गया। दो दिन बाद सोमवार को नाटकीय अंदाज में उनकी बरामदगी हुई। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक आवासीय होटल से पुलिस ने उनको बरामद किया। शहर के अस्पताल रोड लीची बगान में महिला चिकित्सक डॉ. निराला कुमारी सिंह का अपना क्लीनिक है। वह सर्जन हैं। उनके पति डॉ. दीपक कुमार भी इसी क्लीनिक में बैठते हैं। पिछले दो वर्षों से डॉक्टर दंपती यहां क्लीनिक चलाते हैं। इस बीच शनिवार रात अचानक वह गुम हो गईं और अगले दिन पति ने नगर थाने में पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई तो तो शहर में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : Bihar Unlock Guideline: कपड़े की दुकानें सोम, बुध व शुक्र तो ज्वेलरी की मंगल, गुरु और शनिवार को खुलेंगी

 अपहरण की आशंका में नगर थाने में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। डॉक्टर निराला के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण खोजबीन में पुलिस की परेशानी बढ़ गई। नगर थाना प्रभारी विकाश कुमार राय ने बताया कि पुलिस को सोमवार सुबह इस घटना की सूचना दी गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की गई तो स्टेशन रोड स्थित एक आवासीय होटल में उनके होने की सूचना मिली। इसके बाद वहां पहुंचकर उनको बरामद किया गया। उनसे पूछताछ हुई। कहा जा रहा है कि किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से चिकित्सक दंपति के बीच आपस में विवाद चल रहा था। डॉक्टर ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। होटल से महिला डॉक्टर की बरादमगी की सूचना मिलने पर घटना की जानकारी लेने पहुंचे मीडियाकर्मियों से डॉक्टर के पति उलझ गए। प्रेस क्लब के सचिव आदित्यानंद आर्य ने उनपर मारपीट का आरोप लगाया।

 पुलिस ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। चर्चा है कि पारिवारिक विवाद में डॉक्टर शनिवार रात घर छोड़ होटल में रहने चली आईं। इस हाेटल के कमरा 106 में वह ठहरी हुई थीं। तीन साल पूर्व चिकित्सक दंपती की शादी हुई। चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार शहर के रिंग बांध वार्ड 13 निवासी डॉ. त्रिलोकी शर्मा के पुत्र हैं। महिला चिकित्सक पटना की रहने वाली हैं। अभी उनको कोई संतान नहीं है।

chat bot
आपका साथी