पीठ पर बंदूक व गोद में डेढ़ साल का बच्चा लिए सीतामढ़ी में महिला पुलिसकर्मी ने निभाई ड्यूटी

एक तरफ बिहार पंचायत चुनाव को लेकर एक महिला पुलिसकमर्मी ने अपनी पीठ पर बंदूक व गोद में डेढ़ साल का बच्चा लिए ड्यूटी निभाई। दूसरी ओर रीगा के मतदान केंद्र चार पुलिसकर्मियों में दो मोबाइल पर व्यस्त दिखे। जो उन लोगों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही की जा रही थी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 05:51 PM (IST)
पीठ पर बंदूक व गोद में डेढ़ साल का बच्चा लिए सीतामढ़ी में महिला पुलिसकर्मी ने निभाई ड्यूटी
सीतामढ़ी मतदान में मां की ममता व ड्यूटी, वहीं दूसरी दूसरी तरफ द‍िखी ड्यूटी में सुस्ती ।

सीतामढ़ी, जासं। ये दोनों तस्वीरें जरा गौर से देखिए। मतदान के दौरान दो तस्वीरें एकसाथ नजर आईं। एक केंद्र पर एक महिला पुलिसकर्मी फर्ज के कर्तव्य पर डटकर मातृशक्ति का संदेश दे रही थी तो दूसरी तस्वीर रीगा में सामने आई जहां ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की लापरवाही देख लोग दंग थे। सुप्पी के एक बूथ पर इस तस्वीर में मां की ममता का फर्ज व ड्यूटी साथ में निभाती हुई ये महिला पुलिसकर्मी दिखतीं है। पीठ पर बंदूक व गोद में डेढ़ साल के बच्चे को लेकर वीणा कुमारी ने चुनावी ड्यूटी बखूबी निभाई। इस महिला पुलिसकर्मी के जज्बा और हौसले को देख हर कोई प्रशंसा करता हुआ नजर आया।

सुप्पी प्रखंड की कोठिया राय पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय मसाही मोहम्मद टोला मतदान केंद्र संख्या 121, 121(क) इस महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगी थी। कर्तव्य व फर्ज को वीणा ने साथ-साथ निभाया। दूसरी तस्वीर भी जरा देख लीजिए। इसमें भी एक महिला पुलिसकर्मी तीन अन्य कर्मियों के साथ ऑन ड्यूटी नजर आती है। चारों ड्यूटी में कितने चुस्त-दुरुसत हैं तस्वीर उसकी बानगी पेश करती है। रीगा प्रखंड क्षेत्र की बुलाकीपुर पंचायत के पैक्स गोदाम में यह बूथ बना था। ये चारों पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए थे। मगर, दो पुलिसकर्मियों को मोबाइल से ही फुर्सत नहीं मिल पा रही थी। वैसे चारों एक पेड़ की छांव में आराम फरमाते हुए नजर आए। ये नजारा देख आम लोग दंग थे और पुलिसकर्मियों की सुस्ती कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे। पंचायत चुनाव के दौरान पुल‍ि‍स वालों की लापरवाही घाटक हो सकती है। दूसरी ओर जब इस मामले में पुलिस पदाधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मतदान केंद्र पर मीडिया की मौजूदगी पर ही सवाल उठा दिया। उनका कहना था कि ऊपर से साहब लोग ही बोले हैं कि मीडिया वालों को अंदर कोई फोटो खींचने नहीं देना है। ब

chat bot
आपका साथी