चाकू-फरसा से हमला, पिता-पुत्र घायल

मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना दिलावरपुर गांव में पिता-पुत्र पर चाकू और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 03:17 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 03:17 AM (IST)
चाकू-फरसा से हमला, पिता-पुत्र घायल
चाकू-फरसा से हमला, पिता-पुत्र घायल

मुजफ्फरपुर : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना दिलावरपुर गांव में पिता-पुत्र पर चाकू और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को अहियापुर व कल्याणपुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों का बयान दर्ज किया। इसमें गांव के ही आधा दर्जन नामजद और पांच अज्ञात को आरोपित बनाया है।

घायल व्यवसायी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वे वर्तमान में अहियापुर के अयाची ग्राम में सपरिवार रहते हैं। होली में पैतृक गांव गए थे। गुरुवार को लौटने वाले थे। उनका पुत्र विवेक कुमार उनलोगों को वहां से लाने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपितों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। चाकू व फरसा से शरीर पर दर्जनों वार किए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अचेत हालत में छोड़कर आरोपित भाग निकले। व्यवसायी के शरीर पर चाकू मारने के दर्जनों निशान हैं। वहीं पुत्र की गर्दन पर फरसा के वार से गहरा जख्म हो गया। दोनों आइसीयू में जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं। अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक ने बताया कि बयान दर्ज हुआ है। इसमें गांव के ही लोगों पर आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया गया है। कल्याणपुर थाना की पुलिस कार्रवाई कर रही है।

माड़ीपुर में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर मेहता कंपाउंड में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से सौरभ कुमार तो दूसरी ओर से आशा रानी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसमें अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया है। थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन ने बताया कि छानबीन की जा रही है। सौरभ ने बताया कि वह घर की साफ-सफाई कर रहा था। तभी आरोपितों ने हमला कर दिया। रॉड से वार कर उसे जख्मी कर दिया। अन्य लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, आशा रानी ने बताया कि पति बीमाकर्मी थे। उनकी मौत पूर्व में हो चुकी है। आरोपितों ने बेवजह उनके साथ मारपीट की है।

chat bot
आपका साथी