पश्चिम चंपारण में चीनी मिल से नोटिस जारी होने के बाद किसान परेशान, नगर में बढ़ा गन्ना लदे वाहनों का दबाव

West Champaran news पश्चिम चंपारण में चीनी मिल से नोटिस जारी होने के बाद जगह-जगह दिखाई दे राह जाम का नजारा इसी माह के अंतिम दिन तक चीनी मिल के बंद होने की संभावना नतीजा यह है कि नगर के सभी मुख्य सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 05:20 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में चीनी मिल से नोटिस जारी होने के बाद किसान परेशान, नगर में बढ़ा गन्ना लदे वाहनों का दबाव
पश्चिम चंपारण के आंबेडकर चौक पर जाम में फंसे वाहन। जागरण

पश्चिम चंपारण  (रामनगर), जासं । गन्ना पेराई को लेकर बीते 21 व 24 फरवरी को दो नोटिस जारी कर दी गई है।  जिसमें चीनी मिल को इस सत्र के लिए बंद करने की बाद कही गई है। जिसके लिए बीते 18 फरवरी से ही सभी तरह के प्रभेदों की आपूर्ति को पर्ची फ्री कर दिया गया है। जिसकी वजह से किसान परेशान हैं। नगर में गन्ना लदे वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जिसका नजारा बुधवार को भी देखने को मिला। नगर में जगह-जगह जाम लग गया। नतीजा यह हुआ कि नगर के सभी मुख्य सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई। वहीं इस जाम का असर रेल ओवर ब्रिज, सरयुग ङ्क्षसह चौक, आंबेडकर चौक के साथ नरकटियागंज रोड व भैरोगंज मुख्य सड़क पर भी देखने को मिला।

के कारण दो पहिया व चार पहिया वाहन इसमें फंसे रहे। इधर इसका सबसे अधिक प्रभाव त्रिवेणी नहर के पुल पर दिखाई दिया। जहां पैदल यात्रियों को भी निकलने में परेशानी हुई। करीब दो घंटे तक जाम का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी व जवानों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद जाम को साफ कराकर आवागमन सुचारू किया गया। बता दें कि चीनी मिल का गन्ना पेराई सीजन 2020-21 इसी माह के अंतिम दिन तक खत्म होने की संभावना है। जिसके कारण मिल प्रबंधन के तरफ से बिना पर्ची के ही सभी प्रभेदों की आपूर्ति ली जा रही है। जिससे नगर में गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली, बैलगाड़ी के साथ अन्य वाहनों का परिचालन बढ़ गया है। जिससे नगर की सड़कों पर जाम की समस्या बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी