प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलियुग का राजा..

प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश कलियुग का राजा खाटू नरेश.. गीत गाते मगन हो झूमते हुए श्याम भक्त आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोग अपने-अपने घर की छतों से फूलों की बारिश कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 01:06 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:09 AM (IST)
प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलियुग का राजा..
प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलियुग का राजा..

मुजफ्फरपुर : 'प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलियुग का राजा खाटू नरेश..' गीत गाते, मगन हो झूमते हुए श्याम भक्त आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोग अपने-अपने घर की छतों से फूलों की बारिश कर रहे थे। रंगीलो फाल्गुनियो महोत्सव को लेकर दूसरे दिन बुधवार को सूतापट्टी स्थित श्री श्याम मंदिर से निकली श्री श्याम जनजागरण प्रभातफेरी विभिन्न मार्गो से होते गोला रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां 'जय माता दी' के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने मां के दर्शन भी किए। मंदिर प्रबंधन ने श्याम भक्तों का स्वागत किया। फूलों की होली खेली गई। इसके पहले प्रभातफेरी श्रीश्याम मंदिर से बंका विवाह भवन गली, सूतापट्टी, धोबिया गली, न्यू मार्केट, गोला रोड, छाता बाजार व गांधी पुस्तकालय होते हुए दुर्गा स्थान पहुंची। इसके बाद टोली काली कोठी, ब्राह्माण टोली, माखन साह चौक, चोखानी कॉलेज, योगेंद्र मुखर्जी रोड, चैम्बर ऑफ कॉमर्स व सूतापट्टी होते हुए मंदिर वापस लौटी।

इस बीच लाल व केसरिया निशान लिए श्याम भजन गाते भक्तों की टोली जिधर से गुजरती, देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल पड़ते। कई लोग तो उनके साथ हो लिए। यात्रा की शुरुआत पंडित संतोष झा ने भक्तों को तिलक लगाकर की। प्रभातफेरी में भजन मंडली का नेतृत्व भजन गायक सोहन भाई अग्रवाल कर रहे थे। इसमें संजय मारोदिया, नवीन चाचान, नवीन सरावगी, तुलसी सिंघानिया, कन्हैया नारसरिया, पूजा शर्मा, यश शर्मा, सुमित चौधरी, गोपाल कुमार, दिलीप नाथानी, विजय क्याल आदि थे। आज इन मार्गो से गुजरेगी प्रभातफेरी

- श्री श्याम मंदिर से कैलाशपुरी लेन, जवाहर लाल रोड, केदारनाथ रोड, साहू निवास गली, प्रभात सिनेमा चौक व शनि मंदिर होते हुए मां बगलामुखी मंदिर। फिर अमर सिनेमा रोड, छोटी कल्याणी, जवाहरलाल रोड व कैलाशपुरी लेन होते हुए मंदिर वापस।

chat bot
आपका साथी