आरसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जताई गई खुशी

आरसीपी सिंह के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेता मो. जमाल ने भी खुशी का इजहार किया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कांटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि आरसीपी के नेतृत्व में पार्टी नया मुकाम हासिल करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 02:24 AM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 02:24 AM (IST)
आरसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बनने पर जताई गई खुशी
आरसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जताई गई खुशी

मुजफ्फरपुर। आरसीपी सिंह के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेता मो. जमाल ने भी खुशी का इजहार किया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कांटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि आरसीपी के नेतृत्व में पार्टी नया मुकाम हासिल करेगी। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी भी की। इस अवसर पर पार्टी जिला उपाध्यक्ष पप्पू कुशवाहा, महेश साह, मिथिलेश पासवान, पप्पू राम, राजवंश, मनोज श्रीवास्तव, हामिद अंसारी, शाहिद अंसारी, महमूद अंसारी आदि मौजूद थे। इधर, जदयू सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जदयू नेताओं ने बधाई दी है। जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी ने कहा कि नए अध्यक्ष की कार्य क्षमता और अनुभव के आधार पर न केवल पार्टी मजबूत होगी बल्कि देश के अन्य प्रदेशों में भी संगठन का विस्तार काफी मजबूती से होगा। वह पहले से ही कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय रहे हैं। पूर्व विधायक महेश्वर यादव, पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार, मो. जमाल, महानगर अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सिन्हा, अशरफ अंसारी, परशुराम मिश्रा, जानकी श्रीवास्तव, राशि खत्री, ठाकुर हरिकिशोर सिंह, शैलेश कुमार शैलू,नरेंद्र पटेल , कुमारेश्वर,कुंदन शांडिल्य, अमरनाथ चंद्रवंशी, सुधा चौधरी, प्रो. संगीता, युवा नेता अनुपम कुमार, सुबोध कुमार सिंह, इरफान दिलकश, श्रवण झा, अखिलेश यादव, तेज नारायण सहनी, रामेश्वर सहनी, कादंबनी ठाकुर , विक्रांत रंजन, नर्मदेश्वर सिंह, डॉ. राजीव रंजन, रत्नेश पटेल, सावित्री देवी राम, सुनील चौधरी, सुधा चौधरी, विद्यानंद सिंह, राजेंद्र पटेल, गायत्री पटेल, सोनी तिवारी, नीलम कुशवाहा, अरुण पटेल, प्रो.धनंजय सिंह ने कहा कि आने वाले दिन में संगठन मजबूत होगा।

chat bot
आपका साथी