मधुबनी में नौनिहालों की जान लेने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश... जानिए उनके मंसूबे Madhubani News

लखनौर स्थित एक स्कूल के चापाकल में डाला जहर। बड़़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश। पहले भी इसी स्कूल में जहर डालने की हो चुकी है घटना।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 12:24 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 12:24 PM (IST)
मधुबनी में नौनिहालों की जान लेने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश... जानिए उनके मंसूबे Madhubani News
मधुबनी में नौनिहालों की जान लेने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश... जानिए उनके मंसूबे Madhubani News

मधुबनी,जेएनएन। लखनौर थाना क्षेत्र के रमचंदरा पूरवे उत्क्रमित मध्य विद्यालय के दो चापाकल में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया। इसके पीछे बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश थी। क्योंकि इसी विद्यालय परिसर में आरएसएस के कार्यकर्ता प्रतिदिन योगाभ्यास के लिए आते हैं। एक साथ यहां के दोनों चापाकल में जहर डाले की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी यहां पहुंच गए हैं। चापाकल के आसपास के क्षेत्र को फिलहाल सील कर दिया गया है। पानी के नमूने का भी संग्रह कर लिया गया है। इसे जांच के लिए बाहर भेजा जाएगा। इस पानी से तेज दुर्गंध आ रही है।

बताया जाता है कि रोज की तरह यहां योगाभ्यास करने आए एक स्वयं सेवक ने मुंह-हाथ धोने के लिए चापाकल चलाया। इससे निकला पानी में दुर्गंध आने पर उसने इसकी सूचना अन्य स्वयं सेवकों को दी। इसी विद्यालय परिसर के दूसरे चापाकल को चलाया गया तो इसके पानी से भी तेज दुर्गंध निकली। इसके बाद तत्काल पुलिस को भी जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष व शिक्षा विभाग के पदाधिकारी वहां पहुंच कर इसकी जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में चापाकल में जहर दिए जाने की आशंका जताई गई है।

मालूम हो कि इसी स्कूल के चापाकल में पहले भी जहर डालने की घटना हो चुकी है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार भी किया गया था। फिलहाल माना जा रहा कि इसका पता नहीं चलता तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि मिड डे मील के लिए भी इसी चापाकल के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। 

chat bot
आपका साथी