सदैव हमारे दिल में रहेंगे रघुवंश बाबू

राजद की ओर से गायघाट प्रखंड के कर्पूरी भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के सम्मान में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 01:02 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 01:02 AM (IST)
सदैव हमारे दिल में रहेंगे रघुवंश बाबू
सदैव हमारे दिल में रहेंगे रघुवंश बाबू

मुजफ्फरपुर : राजद की ओर से गायघाट प्रखंड के कर्पूरी भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के सम्मान में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने की। श्रद्धाजलि सभा को संबोधित करते हुए गायघाट विधानसभा के राजद नेता सह प्रधान महासचिव निरंजन राय ने कहा कि रघुवंश बाबू हमलोगों के अभिभावक समान थे। वे हमलोगों को छोड़कर चले गए, लेकिन वे सदा हमारे दिल में रहेंगे। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पाचू महासेठ ,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र साह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. शौकत अली, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, प्रखंड उपाध्यक्ष रामाशीष सहनी ,योगेंद्र साह, प्रखंड महासचिव राकेश कुमार यादव, प्रखंड सचिव देवेंद्र यादव, सत्यम कुमार, मीडिया प्रभारी गोपाल यादव, पंचायत अध्यक्ष पन्नीलाल राय, सीताराम सिंह, अजय राय, शकर साह, रामभरोस राय, दिनेश राय, धर्मेंद्र यादव, झपसी राय, कुशेश्वर महतो, विकास मित्र कोऑíडनेटर राजू यादव , रामानंद यादव, अरविंद राय, आनंद सिंह, बैजनाथ महतो, रामप्रसाद सहनी, टुनीलाल राय आदि थे।

जदयू नेता ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को बताया

जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कारी साहू ने नपं अंतर्गत कांटी कोठिया में नीतीश सरकार की उपलब्धियों, सात निश्चय योजना, महिला सशक्तिकरण, बालिका उत्थान के लिए किए गए कायरें पर चर्चा की। साथ ही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से होनेवाले लाभ को बताया। मौके पर ई. विमलेश कुमार विमल,अमलेश कुमार अमर, शैलेंद्र प्रसाद कुशवाहा, चंदन पांडेय, अशोक प्रसाद, इंदू प्रसाद, मनोज प्रसाद, देवनंदन प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, अभिषेक सिंह, मनीष रंजन, सन्नी कुमार, विपिन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी