#LokSabhaElection2019 : कई जगह ईवीएम खराब होने से मतदान में देरी, दुरुस्त करने में जुटे कर्मी

झंझारपुर लोस के जयनगर स्थित केंद्र संख्या 202 पर ईवीएम खराब रहने के कारण सुबह 830 तक मतदान शुरू नहीं हो सका। दुरुस्त करने पहुंचे कर्मी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 09:10 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 09:10 AM (IST)
#LokSabhaElection2019 : कई जगह ईवीएम खराब होने से मतदान में देरी, दुरुस्त करने में जुटे कर्मी
#LokSabhaElection2019 : कई जगह ईवीएम खराब होने से मतदान में देरी, दुरुस्त करने में जुटे कर्मी

मधुबनी, जेएनएन। मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही कई जगहों से ईवीएम के खराब होने की शिकायतें भी आने लगीं। लदनियां मध्य विद्यालय पद्मा बूथ संख्या सात पर ईवीएम मशीन बदलने के बाद सुबह 8 .27 बजे मतदान शुरू हो सका। इसी तरह जयनगर राजकीय प्राथमिक मकतब के बूथ सं 202 पर ईवीएम खराब रहने के कारण डेढ़ घंटे विलंब से मतदान शुरू हो पाया। तबतक मतदाताओं की लंबी कतार प्रतीक्षारत रही।

झंझारपुर लोस के जयनगर स्थित केंद्र संख्या 202 पर ईवीएम खराब रहने के कारण सुबह 8:30 तक मतदान शुरू नहीं हो सका। ईवीएम को दुरुस्त करने पहुंचे कर्मी। ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदाताओं को ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। इस कारण वहां मतदान 1:30 घंटे विलंब से शुरू हुआ। लदनियां मवि पद्मा बूथ संख्या 7 पर ईवीएम मशीन बदलने के बाद 8 .27 बजे मतदान शुरू। वहीं, फुलपरास विधानसभा के मधेपुर प्रखंड के वसिपट्टी में मतदान केंद्र संख्या 275 पर ईवीएम खराब है।

मतदान केंद्र संख्या 211 कंट्रोल यूनिट खराब। इसे देखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार मंडल ने कंट्रोल यूनिट को बदला। 7 बजकर 52 मिनट तक नहीं शुरू हो पाई थी पोलिंग।

chat bot
आपका साथी