नमो देव्यै महा देव्यै : कम उम्र में श्रीया श्री की बड़ी सफलता का हर कोई कायल, इस क्षेत्र में बढ़ रहीं आगे

Madhubani News मधुबनी की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कामयाबी का डंका बजाती रही है। इस दिशा में जिले के मंगरौनी गांव की 18 वर्षीया श्रीया श्री ऑनलाइन पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में अपनी संघर्ष और काबिलियत के बदौलत सफलता की सीढियां चढ रही हैं।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:18 PM (IST)
नमो देव्यै महा देव्यै : कम उम्र में श्रीया श्री की बड़ी सफलता का हर कोई कायल, इस क्षेत्र में बढ़ रहीं आगे
पुस्तकों के साथ मधुबनी की श्रीया श्री

मधुबनी, जेएनएन। मधुबनी की  महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कामयाबी का डंका बजाती रही है। इस दिशा में जिला मुख्यालय से सटे मंगरौनी गांव की 18 वर्षीया श्रीया श्री पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करने को तत्पर हैं। धार्मिक ²ष्टिकोण से काफी महत्व रखने वाले मंगरौनी गांव की श्रीया श्री ऑनलाइन पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में अपनी संघर्ष और काबिलियत के बदौलत सफलता की सीढियां चढ रही है।

 केरल की एक सहेली रिया रश्मि दास के साथ मिलकर ऑनलाइन पुस्तक प्रकाशन के लिए स्थापित द ओपन कौलिशियम पब्लिकेशन की स्थापना कर महज एक वर्ष में  एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन कर चुकी हैं। मंगरौनी गांव के राजीव नाथ झा की पुत्री श्रीया श्री ने बताया कि ऑनलाइन प्रकाशन के लिए वर्षों से प्रयास कर रही थी। अब प्रयास रंग लाने से सुखद अनुभव हो रहा है।

 साहित्यिक, कहानी, कविता व समाज के विकास से जुड़ी शिक्षा के विकास पर आधारित पुस्तकों के प्रकाशन से समाज को नई दिशा देने का सफर शुरू हो गया है। इस कड़ी में साहित्य जगत में मधुबनी का नाम रोशन करते हुए जिला सहित देशभर के युवा लेखकों को प्रोत्साहन देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि लेखन के क्षेत्र में युवाओं का रुझान समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। साहित्य समाज का दर्पण माना गया है। युवा लेखकों साहित्यकारों के लिए लिए ओपन माइक का मंच मुहैया कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी