JEE Advanced 2020 Exam: गणित व भौतिकी के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, दूसरी पाली से पहले ही निकले कई परीक्षार्थी

JEE Advanced 2020 Exam मुजफ्फरपुर में जेइइ एडवांस की परीक्षा देने सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे परीक्षार्थी। दूसरी पाली से पहले ही कई परीक्षार्थी निकल गए। वीक्षकों ने बताया कि गणित काफी कठिन बताकर परीक्षार्थी वहां से निकल गए।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 07:51 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 07:51 PM (IST)
JEE Advanced 2020 Exam: गणित व भौतिकी के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, दूसरी पाली से पहले ही निकले कई परीक्षार्थी
जेइइ एडवांस 2020: परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जेईई एडवांस की परीक्षा जिले में सात केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा देकर निकले अधिकतर विद्यार्थियों ने कहा कि गणित के सवाल सबसे कठिन लगे। पहली पाली में गणित के कैल्कुलस से कठिन और घूमावदार सवाल पूछे गए थे। उसमें अधिक समय बीत जाने के कारण कम सवाल हल हो पाए। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से संध्या 5.30 तक संचालित हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1042 परीक्षार्थी एलॉटेड थे। लेकिन, पहली पाली में 1029 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके। जबकि, 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

 वहीं दूसरी पाली में कच्ची पक्की केंद्र पर दो परीक्षार्थी पहली पाली की परीक्षा देने के बाद ही वहां से चले गए। वीक्षकों ने बताया कि गणित काफी कठिन बताकर परीक्षार्थी वहां से निकल गए। परीक्षार्थी श्वेता मिश्रा ने बताया कि पहली और दूसरी दोनों पालियों में 54-54 सवाल पूछे गए थे। गणित, भौतिकी और रसायनशास्त्र से बराबर सवाल थे। इसमें से गणित सबसे कठिन था। कहा कि गणित में कैल्कुलस से 5-6 प्रश्न थे। इसमें अधिक समय लग गया। वहीं भौतिकी और रसायन के सवाल 11वीं और 12वीं कक्षा से पूछे गए थे। राजीव ने कहा कि उसने दोनों पालियों को मिलाकर कुल 60 सवाल हल किया। वहीं, सुजीत ने 56, अंकिता ने 62, गौरव ङ्क्षसह ने 59 सवालों का हल किया। दूसरी पाली में भौतिकी के सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाया। जबकि, इसके बाद गणित के कुछ सवाल कठिन थे। जबकि, दोनों पालियों में रसायनशास्त्र आसान थे। जेईई एडवांस की परीक्षा का परिणाम 5 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। 

प्रवेश और निकासी के समय चौकस रही व्यवस्था 

परीक्षा के लिए सुबह 7 बजे से ही प्रवेश शुरू हो गया था। पहली पाली के लिए 9 बजे से परीक्षा शुरू हुई। वहीं 12 बजे ब्रेक दिया गया। इन्हीं परीक्षार्थियों की दूसरी पाली में भी परीक्षा ली गई। पहली पाली के बाद केंद्र और कंप्यूटरों को सैनिटाइज किया गया। दो परीक्षार्थियों के बीच दूरी रखी गई थी। 

chat bot
आपका साथी