बंदरा में विधान पार्षद के आश्वासन पर मुखियों का टूटा अनशन

बाढ़ आपदा राहत वितरण में अनियमितता को लेकर मुखिया संघ के बैनर तले बंदरा में चल रहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन तीसरे दिन रविवार को दोपहर बाद विधान पार्षद दिनेश प्रसाद के आश्वासन के बाद टूट गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 02:15 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 02:15 AM (IST)
बंदरा में विधान पार्षद के आश्वासन पर मुखियों का टूटा अनशन
बंदरा में विधान पार्षद के आश्वासन पर मुखियों का टूटा अनशन

मुजफ्फरपुर। बाढ़ आपदा राहत वितरण में अनियमितता को लेकर मुखिया संघ के बैनर तले बंदरा में चल रहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन तीसरे दिन रविवार को दोपहर बाद विधान पार्षद दिनेश प्रसाद के आश्वासन के बाद टूट गया। जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया। नेतृत्व कर रहे प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि विधान पार्षद के आश्वासन एवं एसडीओ द्वारा सभी सात सूत्री मागों पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराने के बाद अनशन तोड़ने की सर्वसम्मति से सहमति बनी। सभी मुखियों को बाढ़ सहायता राशि वितरण को वार्ड स्तर पर डाटा की प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जा रही है। आरटीपीएस के डाटा ऑपरेटर अभिमन्यु का अन्यत्र ट्रासफर कर दिया गया है। सहायता राशि से वंचित बाढ़ पीड़ितों के खाते में शीघ्र राशि भेजी जाएगी। एक ही परिवार में कई नामों से राशि लिए लोगों की जाच कर इसे लौटाने की कार्रवाई होगी। तीन दिनों में प्रखंड की सभी पंचायतों की जाच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड के वरीय प्रभारी सह जिला आपूíत पदाधिकारी के साथ चार पंचायत में बीडीओ व आठ पंचायतों में सीओ वितरण सूची की जाच करेंगे। लापरवाही या गड़बड़ी पर संबंधित पर कार्रवाई होगी। डूबने से मरे लोगों के आश्रितों को चार लाख रुपये दिलाने की कार्रवाई होगी।

इससे पहले महिला मुखिया तेपरी की कृष्णा कुमारी, बंदरा की गीता गुप्ता व मुन्नी बैंगरी के मुखिया मुकेश राम की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। चिकित्सकों ने गीता गुप्ता को गम्भीर स्थिति में एसकेएमसीएच रेफर करने की बात कही, लेकिन अनशनकारियों ने कहीं जाने से इन्कार कर दिया। सीएचसी के चिकित्सकों ने दवाएं मंगाकर वहीं इलाज शुरू किया। सभी को स्लाइन चढ़ाई जाती रही। अनशन में बड़गाव पंचायत के मुखिया शभु साह, नूनफारा पंचायत के मुखिया पति राम सकल राम, सिमरा पंचायत के मुखिया पवन कुमार पंडित, पिरापुर पंचायत के मुखिया गुड्डू कुमार, रतवारा पंचायत के मुखिया पति महेंद्र वर्मा, मतलुपुर पंचायत के मुखिया पति अशोक कुमार, बंदरा पंचायत के मुखिया गीता गुप्ता,तेपरी पंचायत की महिला मुखिया कृष्णा कुमारी, हत्था पंचायत में मुखिया पति दिव्य कुमार उर्फ पप्पू, मुन्नी बैंगरी के मुखिया मुकेश राम,पटसारा मुखिया रामराजी पंडित, जिला पार्षद उपेंद्र पासवान आदि थे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि सभी अनशनकारियों को स्लाइन चढ़ाई गई।

chat bot
आपका साथी