कर्मचारी यूनियन ने लिया संकल्प, भ्रष्टाचार में लिप्त रेल अधिकारियों के खिलाफ होगा आंदोलन Muzaffarpur News

Indian Railway ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने खोला मोर्चा। मंडल के सभी स्टेशनों पर एक साथ होगा आंदोलन तैयारी शुरू।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:40 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 09:40 AM (IST)
कर्मचारी यूनियन ने लिया संकल्प, भ्रष्टाचार में लिप्त रेल अधिकारियों के खिलाफ होगा आंदोलन Muzaffarpur News
कर्मचारी यूनियन ने लिया संकल्प, भ्रष्टाचार में लिप्त रेल अधिकारियों के खिलाफ होगा आंदोलन Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर,जेएनएन। भ्रष्टाचार में लिप्त रेल अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन होगा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। मंडल के सभी स्टेशनों पर एक साथ आंदोलन होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी स्टेशनों के कर्मियों व यूनियन के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। उनसे एकजुट होने की अपील की जाएगी।

यूनियन के मंडल मंत्री एससी त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व के वाणिज्य अधिकारी ने अपने विभाग के अधिकतर कर्मियों का तबादला किया था। इसमें कई कर्मियों ने नई जगह योगदान भी नहीं किया। कर्मियों को डिप्टेशन पर तैनात कर दिया। वर्तमान वाणिज्य विभाग के अधिकारी ने डिप्टेशन वाले कर्मियों को वापस किया। कर्मियों का नए सिरे से तबादला किया। इसमें कई कर्मियों की समय अवधि पूरी भी नहीं हुई। उन कर्मियों का भी तबादला कर लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें गोलमाल किया गया।

पीएनएम की बैठक में भी सवाल किया गया। डीआरएम को भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्व कार्रवाई के लिए कहा गया है। नहीं होने पर यूनियन आंदोलन करेंगा। पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच शीघ्र बैठक होगी। इसमें सभी स्टेशनों पर एक साथ आंदोलन करने को रणनीति तय की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी