श‍िवहर में किसानों को प्रशिक्षण के जरिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर

श‍िवहर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में कार्यों का मूल्यांकन कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर में हुआ कृषि वैज्ञानिकों की 11 वीं बैठक का आयोजन बैठक में कृषि से संबंधित समस्याओं पर हुई चर्चा किसानों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध करा खेती के जरिए आय बढ़ाने पर भी हुई चर्चा।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:24 PM (IST)
श‍िवहर में किसानों को प्रशिक्षण के जरिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर
कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर में आयोजित बैठक में शामिल कृषि वैज्ञानिक। जागरण

शिवहर, जासं। किसानों को प्रशिक्षित कर उन्हें खेती की नवीनतम तकनीक की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाने समेत विभिन्न् मुद्दों को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर के सभागार में  वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 11 वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें कृषि से संबंधित समस्याओं और किसानों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध करा खेती के जरिए उनकी आय बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। कृषि विज्ञान शिवहर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का पूसा से आए कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार व शिक्षा डॉ. एमएस कुंडू, उप निदेशक प्रसार व शिक्षा डॉ. अनुपमा कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार राव व जिला कृषि समन्वयक सह कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार राय ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्जवलित कर इसका उदघाटन किया। बैठक में सलाहकार समिति ने क्षेत्र में होने वाले कार्यों का निर्धारण किया गया। वहीं पिछले वर्ष निर्धारित किए गए कार्यों की समीक्षा की।

वैज्ञानिकों द्वारा पिछले साल के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। वहीं मूल्यांकन समिति के सदस्यों ने कार्यों का मूल्यांकन किया। बताया गया कि, शिवहर जिले के कृषि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर आधारित कार्यों का निष्पादन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में विकसित की गई नई तकनीक को किसानों के खेत पर प्रत्यक्षण के रूप में आयोजित कर किसानों के तकनीकी के महत्व और उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में सलाहकार समिति में चयनित इलाके के चार सदस्य किसान के अलावा कृषि विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक और कर्मी मौजूद थे।

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में कार्यों का मूल्यांकन

कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर के सभागार में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 11 वीं बैठक आयोजित की गई। पूसा कृषि विश्वविद्यालय निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एमएस कुंडू एवं उप निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनुपमा कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार राव व जिला कृषि समन्वयक डॉ. संजय कुमार राय ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्जवलित कर इसका उदघाटन किया। बैठक में सलाहकार समिति में पिछले साल समिति द्वारा निर्धारित क्षेत्र में होने वाले कार्यों का निर्धारण किया गया। वहीं पिछले वर्ष निर्धारित किए गए कार्यों को प्रस्तुतीकरण एवं मूल्यांकन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। जिससे शिवहर जिले के कृषि क्षेत्र में आने वाले विभिन्न समस्याओं पर आधारित कार्यों का निष्पादन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया जाता है। बताया गया है कि कृषि के क्षेत्र में विकसित की गई नई तकनीक को किसानों के खेत पर प्रत्यक्षण के रूप में आयोजित कर किसानों के तकनीकी के महत्व और उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी