मुजफ्फरपुर के मुशहरी में एक दर्जन स्थानों पर तटबंध जर्जर, आसपास के लोग भयाक्रांत

नरौली से बैकटपुर दरधा तक दर्जन से अधिक स्थानों पर तटबंध जर्जर। कार्यपालक अभियंता ने कहा- एक सप्ताह के अंदर होगी मरम्मत। लोगों ने बताया कि अगर इन स्थानों के बीच बांध टूटता है तो काफी जानमाल की तबाही होगी। इतना ही नहीं यह पहले सीधे शहर की ओर जाएगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:14 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:14 AM (IST)
मुजफ्फरपुर के मुशहरी में एक दर्जन स्थानों पर तटबंध जर्जर, आसपास के लोग भयाक्रांत
बड़े वाहनों के बांध पर आने-जाने से कहीं- कही बांध धंस भी गया है। फोटो- जागरण

मुशहरी (मुजफ्फरपुर), जासं। प्रखंड क्षेत्र के नरौली, बिंदा, सलहा, बैकटपुर व दरधा के बीच बूढ़ी गंडक का तटबंध एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जर्जर है। इससे आसपास के लोग काफी भयभीत हैं। लोगों ने बताया कि अगर इन स्थानों के बीच बांध टूटता है तो काफी जानमाल की तबाही होगी। इतना ही नहीं, यह पानी पहले सीधे शहर की ओर जाएगा। उसके बाद पानी वापस पूरब की तरफ आने पर दोबारा तबाही लाएगा। बड़े वाहनों के बांध पर आने-जाने से कहीं- कही बांध धंस भी गया है।

विभाग ने कभी भी इसपर रोक नहीं लगाई। इस संबंध में नरौली पंचायत के बिंदा निवासी पंचायत समिति सदस्य मो. अली ने बताया कि इस मामले में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवेदक बाढ़ के समय कार्य करता है। उस वक्त फ्लड फाइटिंग के नाम पर बहुत बड़ी रकम कार्य का दिखाया जाता है, मगर इसका कोई स्थायी निदान नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि जहां- जहां संवेदक कार्य कर रहे हैं, वहां कार्य की प्राक्कलित राशि व कार्य के विवरण को प्रदर्शित करता बोर्ड अवश्य लगाना चाहिए। मुखिया अनारसी देवी, पैक्स अध्यक्ष भोला राय, मुखिया राजहंस राय ने बताया कि पूर्व में बाढ़ की तबाही झेलने वाले लोगों में इसबार काफी भय है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि तटबंध के जर्जर स्थलों को एक सप्ताह के अंदर ठीक करा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी