सरैया और मड़वन में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में सोमवार की शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद मंगलवार को प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं का मनुहार करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:30 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:30 AM (IST)
सरैया और मड़वन में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
सरैया और मड़वन में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

मुजफ्फरपुर। जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में सोमवार की शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद मंगलवार को प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं का मनुहार करेंगे। इस चरण में सरैया और मड़वन प्रखंडों की पंचायतों के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। दोनों प्रखंडों में छह पदों की 1323 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। मड़वन की 440 व सरैया की 883 सीटों पर मतदाता वोट डालेंगे।

वहीं इस चरण में राज्य के 23161 पदों के लिए वोट पड़ेंगे। इस दौर में 34 जिलों में 48 प्रखंडों में चुनाव हो रहा है। 6543 मतदान भवन में कुल 9886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना पहली और दो अक्टूबर को होगी।

प्रखंडों में इन पदों पर होना है चुनाव

मड़वन (14 पंचायत) : जिला परिषद सदस्य : दो, मुखिया व सरपंच : 14-14, पंचायत समिति सदस्य : 20, वार्ड सदस्य एवं पंच : 195-195। बूथों की संख्या - 198

वोटर : पुरुष - 58739, महिला - 53259, ट्रांसजेंडर- एक, कुल - 111999

सरैया (29 पंचायत) : जिला परिषद सदस्य : चार, मुखिया व सरपंच : 29-29, पंचायत समिति सदस्य : 41, वार्ड सदस्य एवं पंच : 390-390। बूथों की संख्या - 391

वोटर : पुरुष - 119197, महिला- 106415, ट्रांसजेंडर - छह, कुल - 225618

मड़वन में चुनाव की तैयारियों का आब्जर्वर ने लिया जायजा, कमियों में सुधार के दिए निर्देश : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। कुल 14 पंचायतों की ईवीएम कमीशनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक हरिशकर राम ने निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ से तैयारियों की जानकारी ली। कमियों को सुधारने का निर्देश दिया। इस दौरान कíमयों को एप इंस्टाल करने के अलावा जिन मतदान केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था नहीं है, वहा अविलंब करने का निर्देश दिया।

सीओ सह एआरओ सतीश कुमार ने बताया कि बैलेट पेपर के विखंडीकरण का काम किया जा रहा है। इसे सोमवार तक समाप्त कर लिया जाएगा। चुनाव से संबंधित अन्य तैयारिया भी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर सभी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

वाहनों का किया अधिग्रहित : अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने करजा चौक के पास चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण का कार्य किया। इस दौरान करीब डेढ़ सौ से अधिक वाहनों को अधिग्रहित किया गया। सीओ ने बताया कि जितने वाहनों की जरूरत है उतने का कल तक अधिग्रहण कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी