पूर्वी चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट: कल्याणपुर के राजपुर से मुखिया पद पर सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता विजयी

East Champaran Panchayat Chunav Result कल्याणपुर के राजपुर से मुखिया पद पर सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता 206 मतों से बिजयी घोषित किए गए। पूर्व मुखिया रंजीत कुमार को हराया। जिला परिषद उपाध्यक्ष समेत सैकड़ों प्रत्याशियों के भविष्य दांव पर। छतौनी स्थित डायट भवन परिसर में मतगणना जारी है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 09:31 AM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 11:02 AM (IST)
पूर्वी चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट: कल्याणपुर के राजपुर से मुखिया पद पर सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता विजयी
छठे चरण में दो प्रखंडों में तीन नवंबर को मतदान कराए गए थे। फोटो- जागरण

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Panchayat Chunav Result: शहर के छतौनी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भवन में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठे चरण में हुए मतदान की मतगणना प्रारंभ हो गई है। शनिवार को मतगणना शुरू हो गई है। छठे चरण के अंतर्गत चकिया और कल्याणपुर प्रखंड में पिछले हफ्ते में मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए पंचायत चुनाव कराए गए थे। अभी मिली खबर के अनुसार कल्याणपुर के राजपुर से मुखिया पद पर सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता 206 मतों से बिजयी हो गए हैं। उन्होंने पूर्व मुखिया रंजीत कुमार को हराया।

छठे चरण के अंतर्गत चकिया और कल्याणपुर प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए पंचायत चुनाव कराए गए थे। चुनाव में विशेष तौर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष एवं चकिया जिला परिषद 35 के उम्मीदवार कमलेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं चिंतामनपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी जाप के जिला अध्यक्ष की प्रतिष्ठा भी दाव पर अटकी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) -सह- जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं और खुद पूरी व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही किसी को मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों को मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मतगणना केंद्रों की प्रत्येक गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरा से विशेष नजर रखी जा रही है। यहां बता दें कि छठे चरण में दो प्रखंडों में तीन नवंबर को मतदान कराए गए थे।  पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर केंद्र के बाहर फूल व माला की दर्जनों अस्थाई दुकानें सजी हुई हैं। सामान्य दिनों में 5 से ₹10 में बिकने वाला एक गेंदा का माला 30 से ₹40 में बेचा जा रहा है। इसके बाद भी समर्थक अपने नेता को माला पहनाने के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वही मतगणना केंद्र के बाहर दोनों और दर्जनों की संख्या में अल्पाहार की दुकानें सजी हुई हैं। यहां विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक सैकड़ों की संख्या में जमे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी