पूर्वी चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: बरवा से मुखिया पद पर सीमा औऱ कटहां से धर्मशिला चुनाव जीत गईं

पूर्वी चंपारण पंचायत मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021 मोतिहारी सदर प्रखंड की झिटकहिया पंचायत से मुखिया पद पर गीता देवी और नौरंगिया पंचायत से रमेश कुमार यादव चुनाव जीत गए हैं। वहीं पिपराकोठी प्रखंड क्षेत्र की टिकैता गोविंदपुर से मुखिया पद पर सबिला खातून 1999 वोट लेकर विजयी हुई हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 01:29 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 01:29 PM (IST)
पूर्वी चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: बरवा से मुखिया पद पर सीमा औऱ कटहां से धर्मशिला चुनाव जीत गईं
मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ लगी है। फाेटो- जागरण

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), जासं। आठवें चरण के पंचायत निर्वाचन में सातीमढ़ी के रीगा प्रखंड की बुलाकीपुर पंचायत से समाजसेवी सरोज राय की पत्नी नंदिनी कुमारी मुखिया पद पर 1185 मतों से जीती। पंचायत चुनाव के आठवें चरण के लिए डायट परिसर में मोतिहारी सदर, कोटवा व पिपराकोठी की मतगणना शुरू हो गई है। शहर के छतौनी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भवन में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठवें चरण में हुए मतदान की मतगणना प्रारंभ हो गई है। इस चरण के अंतर्गत मोतिहारी सदर, कोटवा और पिपराकोठी प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए पंचायत चुनाव कराए गए थे। इस दौरान मोतिहारी सदर प्रखंड की झिटकहिया पंचायत से मुखिया पद पर गीता देवी और नौरंगिया पंचायत से रमेश कुमार यादव चुनाव जीत गए हैं। वहीं पिपराकोठी प्रखंड क्षेत्र की टिकैता गोविंदपुर से मुखिया पद पर सबिला खातून 1999 वोट लेकर विजयी हुई हैं। इन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभावती देवी को 330 वोट से हराया। इसी पंचायत से पंसस पद पर मोसाफिर महतो 1301 वोट लेकर संदीप कुमार साह को 264 वोटों से धूल चटाई। सलेमपुर में इसी पदपर किरण कुमारी ने इंदू देवी को 67 वोटों से हराया। किरण को 1356 वोट मिले। मतगणना में विशेष तौर पर राज्य के गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार के गृह क्षेत्र के प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) -सह- जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं और खुद पूरी व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही किसी को मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों को मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मतगणना केंद्रों की प्रत्येक गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरा से विशेष नजर रखी जा रही है। यहां बता दें कि आठवें चरण में में इन तीन प्रखंडों की 38 पंचायतों में कड़ी सुरक्षा के बीच 24 नवंबर को मतदान कराया गया था। यहां

5153 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इवीएम व मतपत्रों के माध्यम से होगा।

कोटवा के मच्छरगांवा पंचायत से मुखिया पद पर अनिल सिंह की पत्नी पूनम देवी विजयी। मच्छरगंवा से पंचायत समिति क्षेत्र संख्या एक से संदीप सिंह विजयी। करारिया पंचायत से मुखिया पद पर राजपति देवी विजयी। पीपराकोठी में सलेमपुर पंचायत से उपेंद्र पासवान मुखिया पद पर लगातार दूसरी बार जीते। सदर प्रखंड की बरवा पंचायत से मुखिया पद पर सीमा देवी चुनाव जीती। वहीं सदर प्रखंड के ध्रुव लखौरा पंचायत से मुखिया पद पर किशोरी साहनी चुनाव जीत गए। सदर प्रखंड के कटहां पंचायत से मुखिया पद पर धर्म शिला देवी चुनाव जीत चुकी हैं। दूसरी तरफ, सीतामढ़ी में रीगा प्रखंड की बुलाकीपुर पंचायत से समाजसेवी सरोज राय की पत्नी नंदिनी कुमारी मुखिया पद पर 1185 मतों से जीती। 

chat bot
आपका साथी