पूर्वी चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: अरेराज, पहाड़पुर व हरसिद्धि में कई चौकाने वाले पर‍िणाम, जान‍िए कौन कहां से बना व‍िजेता

पूर्वी चंपारण पंचायत मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021 अरेराज पहाड़पुर व हरसिद्धि प्रखंड के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ 29 नवंबर को हुआ था मतदान मतगणना स्‍थल पर जुटी रहीं भीड़। अपने-अपने प्रत्‍याश‍ियों के वि‍जेता बनने की चर्चा होती रही।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:53 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:47 PM (IST)
पूर्वी चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: अरेराज, पहाड़पुर व हरसिद्धि में कई चौकाने वाले पर‍िणाम, जान‍िए कौन कहां से बना व‍िजेता
नौवें चरण के ल‍िए पूर्वी चंपारण मं वोटोंं की ग‍िनती शुरू। जागरण

मोतिहारी, जासं। अरेराज प्रखंड क्षेत्र में पूर्व विधायक राजू तिवारी व राजन तिवारी का दबदबा अब भी कायम है। निवर्तमान पंचायत चुनाव में उनके अपने कई निकटतम संबंधियों ने चुनाव जीतकर यह साबित किया है। प्रखंड क्षेत्र की ममरखा भैया टोला से पंचायत समिति सदस्य पद पर पूर्व विधायक राजू तिवारी व राजन तिवारी की भाभी रमावती देवी चुनाव जीत गई है। रमावती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ङ्क्षरकी देवी के दो सौ से अधिक मतों से पराजित किया। उन्होंने 1126 मत हासिल किए जबकि, ङ्क्षरकी देवी को 911 मतों से संतोष करना पड़ा। रमावती देवी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला की पुत्रवधू भी हैं। वहीं पूर्व विधायक राजू तिवारी व राजन तिवारी की मां पूर्व प्रमुख कांति तिवारी पहले ही मंगुराहां पंचायत से पंचायत समिति पद पर निर्विरोध चुनाव जीत चुकी है। लोगों का कहना है कि इसबार भी कांति तिवारी अरेराज प्रखंड प्रमुख के पद की प्रबल दावेदार होंगी।

जिला परिषद अध्यक्ष पद की रनर ममता राय फिर चुनाव जीती

 जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में रनर (उपविजेता) रही अरेराज जिला परिषद क्षेत्र संख्या-09 से वरीय कांग्रेसी नेता ईं. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय की पत्नी ममता राय चुनाव जीत गई है। उन्होंने पूर्व जिला पार्षद कृष्णाकांत मिश्रा की पत्नी मधु मिश्रा को काफी मतों के अंतर से परास्त किया। ममता मिश्रा काफी रोमांचक लड़ाई में निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल से काफी कम अंतर से हार गई थी। इस बार भी वे इस पद की प्रबल दावेदार हैं और उन्होंने इसी आधार पर अपने क्षेत्र की जनता से वोट भी मांगा था, जिसपर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। वहीं दूसरी ओर निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल का भविष्य चिरैया में होने वाले दसवें चरण के मतदान में अटका हुआ है। ममता राय का सकारात्मक चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे जिले में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वहीं लोग जिले के शीर्ष राजनीतिज्ञों की मन:स्थिति का भी आकलन करने लगे है कि आखिर अंत-अंत तक ऊंट किस करवट बैठेगा।

प्रचायत चुनाव : पहाड़पुर के विजयी मुखिया प्रत्याशी

पंचायत विजेता उपविजेता

1. पूर्वी सरेया गुड्डी देवी (2376) सरोज कुमारी साह (2058)

2. प. सरेया शोभा देवी (2295) सोना खातून (1217)

3. द. सरेया प्रभु दास (1440) कैलाश प्रसाद (1287)

4. उ. सरेया मीनी देवी (1418) आसनी देवी (1396)

5. इनरवाभार सकीला बेगम (1878) उषा देवी (1531)

6. तेजपुरवा राजू कुमार ठाकुर (2521) सुभाष कुमार आर्य (1943)

7. कोटवा लखन ङ्क्षसह (1477) अवनीश कुमार (1003)

8.सोनवल इसरत बानू (2337) अंकित दुुबे (1911)

9. परसौनी जितेंद्र राम (1606) मोहन महतो (1448)

10. नौवाडीह सुनम ङ्क्षसह (3130) स्मृति राज (1634)

11.मझरिया रामएकबाल यादव (1634) राकेश ङ्क्षसह (1454)

12. पूर्वी सिसवा असीम अहमद अंसारी (2363) दीपक कुमार (1471)

13. प. सिसवा उदित नारायण ङ्क्षसह (1602) रामतपस्या ङ्क्षसह (1462)

14. बलुआ मुन्ना कुमार (2035) सरयुग सहनी (1446)

15. मनकररिया चंद्रलता ङ्क्षसह (2937) उमा देवी (2073)

16. कमाल पिपरा सुनीता देवी (2917) बबिता देवी (1542)

 हरसिद्धि प्रखंड के विजयी मुखिया प्रत्याशी

पंचायत विजेता उप विजेता

1. पानापुर रंजिता दशरथ ङ्क्षसह (2618) बालीराज सहनी (1473)

2.सोनवर्षा संध्या तराना (2579) सुमित्रा देवी (1680)

3. यादोपुर ममता देवी (2151) माधुरी देवी (1240)

4. कनछेदवा मैना देवी (1555) रूबी देवी (1550)

5.हरसिद्धि पकडिय़ा कलावती देवी (2353) इसरत जहां (1907)

6.बैरिया डीह घनिया देवी (1697) अप्पी देवी (1329)

7. उज्जैन लोहियार उर्मिला देवी (1716) सीता देवी (1400)

8. मठ लोहियार मोबिना खातून (1724) लालपरी देवी (1530)

9. चडऱहिया अभिषेक कुमार (1650) अभय कुमार (1490)

10 घिवाढार बीरेंद्र कुमार (2534) अब्दुल खालिद (1872)

11. मटियरिया किरण देवी (2112) रेणू देवी (1282)

12हसुआहा मानिकपुर तसरीफ आलम (3033) राजेंद्र पांडेय (1361)

13. कृतपुर रामजन्म राम (2189) प्रभा दास (1638)

14. जागापाकड़ शांति देवी (1927) नरेंद्र ठाकुर (1805)

15. भादा अजय सहनी (1749) विश्वंभर तिवारी (1065)

16.गायघाट बबीता कुमारी (2026) केदार साह (1102)

17. मुरारपुर गायत्री देवी (1181) जैदा खातून (1114)

18. ओलहा मेहता टोला भागीरथ प्रसाद (2229) राजकिशोर राय (2092)

19. हरपुर राय राजकुमार राम (1391) ङ्क्षरकू कुमारी (1186)

अरेराज प्रखंड के विजयी मुखिया प्रत्याशी

पंचायत विजेता उप विजेता

1.चटिया ङ्क्षचतामनपुर मयंक शेखर (1513) लोकेश कुमार (1510)

2.चटिया बड़हरवा चंदेश्वर यादव (1539) कलावती देवी (1344)

3. ममरखा विजय कुमार (1713) रिजवान आलम (1424)

4. ममरखा भईया टोला प्रभावती देवी (2080) रागनी देवी (1873)

5.मंगुराहा पुन्य देवी (983) अमरेंद्र शुक्ल (900)

6.रडिया अमृता देवी (750) रफहत जहां (603)

7.बभनौली श्वेता बर्धन (2277) रोशनी उपाध्याय (1314)

8.नगदाहांं कलावती देवी (1670) सुबोध मणि त्रिपाठी (1386)

9.मिश्रौलिया देशबंधु कुमार ङ्क्षसह (1237) ऋषिकांत ङ्क्षसह (1093)

10.सरेया वंदना पांडेय (1910) रेनू देवी (1295)

11 पिपरा गुडिय़ा मिश्रा (1886) किरण देवी (1835)

12नवादा मंजू देवी (2082) सलीमा खातून (1965)

13.बहादुरपुर ज्योति कुमारी (2616) अमलावती देवी (1128)

जिला परिषद के निर्वाचित प्रत्याशी

1. क्षेत्र संख्या 09 अरेराज : विजेता- ममता राय (11647), उप विजेता- मधु मिश्रा (10158)

2. क्षेत्र संख्या 10 अरेराज : विजेता- ईश्वरचंद्र मिश्रा (6986), उप विजेता- सुनील कुमार ङ्क्षसह (5086)

3. क्षेत्र संख्या 17 हरसिद्धि : विजेता - सुनैना देवी (10308), उप विजेता- (5753)

4.क्षेत्र संख्या 18 हरसिद्धि : विजेता- शिक्षा गिरी (9043), उप विजेता- मेहरू निशा (7958)

5. क्षेत्र संख्या 19 हरसिद्धि : विजेता - मीना देवी (3809), उप विजेता संजीत कुमार

6. क्षेत्र संख्या 8 पहाड़पुर : विजेता- अहमद हुसैन (6485), उप विजेता- रिया कुमारी (5863)

7. क्षेत्र संख्या 9 पहाड़पुर : विजेता - नगमा खातून (9634), उप विजेता - तेज नारायण प्रसाद (5885)

chat bot
आपका साथी