प्रदेश में मनरेगा के क्रियान्वयन के लिए पूर्वी चंपारण को मिला दूसरा स्थान, रैंकिंग में सुधार

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी व उपविकास आयुक्त ने बेहतर उपलब्धि को लेकर अधिकारियोंं व कर्मियोंं को दी बधाई तीन माह में दसवें स्थान से दूसरे पर पहुंच जिले ने स्थापित किया कीर्तिमान जारी रिपोर्ट में पहले स्थान पर आए कैमूर को कार्यों के लिए कुल स्कोर 39.14 मिला है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:15 PM (IST)
प्रदेश में मनरेगा के क्रियान्वयन के लिए पूर्वी चंपारण को मिला दूसरा स्थान, रैंकिंग में सुधार
बेहतर कार्य की वजह से पूर्वी चंपारण को दूसरा रैंक। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पूर्वी चंपारण, जासं। मनरेगा की योजनाओं में बेहतर कार्य के लिए जारी रैंकिंग में सूबे में पूर्वी चंपारण को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पहले स्थान पर कैमूर व तीसरे स्थान पर जमुई रहा है। बता दें कि तीन माह पूर्व जारी रैंकिंग में जिले को दसवां स्थान मिला था। तीन माह के अंदर अपने बेहतर कार्यों की बदौलत रैंकिंग में सुधार करते हुए दसवें से दूसरे स्थान पर पहुंच जिला ने कीर्तिमान स्थापित किया है। जारी रिपोर्ट में पहले स्थान पर आए कैमूर को कार्यों के लिए कुल स्कोर 39.14 मिला है।

दूसरे स्थान पर पूर्वी चंपारण को 37.57 प्राप्त हुआ है। जिले की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह ने मनरेगा से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मियों के कार्यों की सराहना की है। कहा कि अगर बेहतर करने के लिए अधिकारी व कर्मी संकल्पित हो जाएं तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को नसीहत भी दी कि सफलता में जिस प्रकार निरंतर सुधार हुआ है वह क्रम आगे भी जारी रहे इसके लिए सभी को अपने कार्यों के प्रति सजग रहना होगा। अब जिले को सूबे में नंबर वन बनाने की दिशा में सबको एक साथ मिलकर प्रयास करना चाहिए। मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन व निचले स्तर तक बेहतर तरीके से किए गए कार्यों से यह उपलब्धि मिली है। मनरेगा कर्मियों व अधिकारियों में इसको लेकर उत्साह है। सबका प्रयास रहेगा कि जिला सूबे में पहले स्थान पर आ सके।

chat bot
आपका साथी