दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

साहेबगंज विधानसभा से राजेश कुमार सहनी समर्थकों के साथ बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 03:26 AM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 03:26 AM (IST)
दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज विधानसभा से राजेश कुमार सहनी समर्थकों के साथ बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी को सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलने वाली विश्व सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में सभी वर्ग का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्य से पार्टी का जनाधार बढ़ा है। केंद्र और राज्य सरकार ने हर क्षेत्र और वर्ग के समुचित विकास के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं। इसे देखकर लगातार भाजपा में लोग शामिल हो रहे हैं। इससे संगठन को और भी मजबूती मिलेगी।

भाजपा में शामिल होने वालों में भगेश्वर सहनी (सरपंच बैधनाथपुर ), हरि पाठक ( पूर्व मुखिया बैद्यनाथपुर), कृष्णा पटेल ( पूर्व पैक्स अध्यक्ष बैजनाथपुर), गोपाल सहनी, उपेंद्र सहनी, रामप्रवेश सहनी, नरेश सहनी, उमेश सहनी, संजय सहनी, भगवान सहनी, विनय पासवान, शिवजी कुमार, लोकेश सिंह, विनोद महतो, राम अयोध्या साह, हरि राम, बीरेंद्र राम, उमेश दास, सामदेव साह, माधो मिश्रा, राहुल सिंह राजपूत प्रमुख हैं। मौके पर जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृज बिहारी पासवान, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, राजीव कुमार, रविकांत सिन्हा, उपेंद्र पासवान, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पांडेय, डॉ. रागिनी रानी, बिदेश्वर सहनी, अभिषेक सौरभ, ओम प्रकाश तिवारी, धनंजय झा, हरि किशोर बैठा, वीर रंजन 'मुकुल', ललित कुमार गुप्ता, अनिल कुमार पांडेय, मोहन पंडित, हरिकिशोर पाठक आदि मौजूद थे। सभी ने पार्टी की नीतियों की सराहना की।

chat bot
आपका साथी