जलजमाव से उत्पन्न स्थिति का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

शहर में जलजमाव से उत्पन्न स्थिति एवं इससे निजात के लिए नगर निगम द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने निरीक्षण किया। सोमवार की दोपहर वे नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा एवं निगम के अन्य अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण को निकले थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 02:52 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 02:52 AM (IST)
जलजमाव से उत्पन्न स्थिति का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जलजमाव से उत्पन्न स्थिति का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरपुर। शहर में जलजमाव से उत्पन्न स्थिति एवं इससे निजात के लिए नगर निगम द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने निरीक्षण किया। सोमवार की दोपहर वे नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा एवं निगम के अन्य अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण को निकले थे। इस दौरान उन्होंने नालों के आउटलेटों को देखा। निरीक्षण के बाद उन्होंने नगर आयुक्त को जलजमाव से निपटने को सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा। सभी निकास प्वाइंटों पर लगातार नजर रखने को कहा। जहां भी नाला जाम है वहां की सफाई करने का निर्देश उन्होंने दिया। वहीं नगर आयुक्त कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण यह हालात उत्पन्न हुआ है। सभी आउटलेटों से शहर में जमा पानी तेजी से बाहर निकल रहा है। जरूरत पड़ने पर पानी निकासी को पंपिग सेट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी एवं सफाईकर्मी लगातार जलनिकासी के कार्य में लगे हुए हैं। निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक ओम प्रकाश, सफाई प्रभारी कौशल किशोर आदि भी मौजूद रहे।

बंदरा में जलजमाव से नाराज लोगों ने सड़क काट जताया विरोध : बंदरा प्रखंड के रतवारा से बंदरा जाने वाली मुख्य सड़क स्थित मतलूपुर स्टेट ट्यूबेल बोरिंग के समीप सोमवार को ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को काटकर यातायात बाधित कर दिया। ग्रामीण बस्ती में बरसाती जलजमाव से परेशान थे। लोग कटाव स्थल पर आरसीसी पुलिया निर्माण की माग कर रहे थे। मौके पर जिला पार्षद जय नारायण महतो ने कहा कि इस समस्या का समाधान होना चाहिए। हत्था पंचायत के वार्ड संख्या 4 में ग्रामीणों ने जलजमाव के खिलाफ विरोध जताया। यहा आरसीसी पुलिया के बंद रहने से जलजमाव उत्पन्न है। बंदरा पंचायत के पिपरपतिया पश्चिमी टोले में भी जलजमाव से नाराज लोगों ने हंगामा किया। यहा भी जलनिकासी की व्यवस्था एवं संपर्क सड़क नहीं है। उधर, सकरी कोठी पर जलजमाव से टोले के लोगों का सड़क संपर्क बाधित है। मुखिया एवं वार्ड सदस्य के खिलाफ लोगों में नाराजगी है।

chat bot
आपका साथी