पश्‍च‍िम चंपारण के रामनगर में किसानों में मसूर व गेहूं के बीज का वितरण

West Champaran अनुदानित मूल्य पर कृषकों में किया जा रहा वितरित। रबी फसल गेहूं का बीज भी प्रखंड ई किसान भवन में उपलब्ध है। वहीं ज‍िन क‍िसानों का पंजीकरण है उन कृषकों को दिया जा रहा है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 03:49 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 03:49 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण के रामनगर में किसानों में मसूर व गेहूं के बीज का वितरण
पश्‍च‍िम चंपारण के रामनगर में क‍िसानों के बीच बीज का व‍ितरण। जागरण

पश्‍च‍िम चंपारण (रामनगर), जासं। रबी फसलों के बोआई का समय चल रहा है। जिसमें कृषक जुटे हुए हैं। इधर प्रखंड ई किसान भवन में रबी फसलों में तेलहन के बाद अब दलहन व गेहूं का बीज पहुंचने लगा है। जिससे किसान खेतों में समय से बुआई कर सकें। इधर रबी फसल गेहूं का बीज भी प्रखंड ई किसान भवन में उपलब्ध है। जिसका लाभ उन कृषकों को दिया जा रहा है। जिनका किसान पंजीकरण है। उन्होंने अपना ऑनलाइन आवेदन बीज के लिए कर रखा है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीजों पर अनुदान है। जिसका लाभ किसानों को दिया जा रहा है। बताया कि इन बीजों में मुख्यमंत्री मसूर का बीज है । जो प्रति राजस्व ग्राम दो किसानों को देना है। इसके लिए कुल 304 किट प्राप्त हुआ है । जिसका वितरण 90 फीसद अनुदान पर किया जा रहा है। इसका प्रति किट चार किलो का है । वहीं मुख्यमंत्री गेहूं के बीज का भी इतना ही किट प्राप्त हुआ है। 20 किलो के इस किट पर भी 90 प्रतिशत का अनुदान है। वहीं मसूर प्रत्यक्षण के लिए बीज उपलब्ध है। यह प्रति किट 16 किलोग्राम का है। जो प्रति पंचायत एक किसानों को हीं देना है। जो किसान पहले से ऑनलाइन आवेदन बीजों के लिए कर चुके हैं। उनको प्राथमिकता के आधार पर बीज का वितरण किया जा रहा है।

प्रभारी बीएओ ने बताया कि अभी जीरो टिलेज बीज प्राप्त नहीं है। साथ हीं कुछ अन्य बीज भी आने वाले हैं। जिसका लाभ कृषकों को दिया जाएगा। बता दें कि सरसों का बीज कुछ दिन पहले हीं वितरित किया गया था। इधर सोमवार को प्रखंड कृषि भवन में बीजों के उठाव के लिए दर्जनों की संख्या में किसान पहुंचे। समय पर बीज उपलब्‍ध हो जाने से क‍िसानों में खुशी है ताक‍ि खेती समय पर हो सकेगी।   

chat bot
आपका साथी