राहुल गांधी के जन्मदिन पर दवाएं व राशन किट बांटी

बोचहां प्रखंड के सरफुदीनपुर में काग्रेस सासद राहुल गाधी के जन्मदिन पर यूथ काग्रेस नेता आनंद कौशल ने अपने साथियों के साथ ज़रूरतमंदों के बीच राशन किट व दवाएं बाटी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 02:17 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 02:17 AM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर दवाएं व राशन किट बांटी
राहुल गांधी के जन्मदिन पर दवाएं व राशन किट बांटी

मुजफ्फरपुर: बोचहां प्रखंड के सरफुदीनपुर में काग्रेस सासद राहुल गाधी के जन्मदिन पर यूथ काग्रेस नेता आनंद कौशल ने अपने साथियों के साथ ज़रूरतमंदों के बीच राशन किट व दवाएं बाटी। वहीं, राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की। यूथ काग्रेस ने इस बार उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान चंदेश्वर कुमार रजक, कलीम अंसारी, रवि केशव, मो. सलाम मौजूद रहे। बंदरा : राष्ट्रीय काग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाधी के जन्मदिन पर बंदरा काग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में सिमरा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में गरीब असहायों के बीच मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन का वितरण किया गया । मौके पर सुमन ओझा,समीर कुमार , मो. हनीफ अशोक ठाकुर, मो. मुश्ताक, सोनू कुमार, मंजू देवी, राकेश कुमार आदि थे।

कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

जिले के कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को पार्टी कार्यालय तिलक मैदान में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरविद कुमार ने मुकुल ने कहा कि राहुल गांधी दो बार सांसद रहते हुए भी कभी प्रधानमंत्री पद की अभिलाषा नहीं रखने वाले सच्चे नेता हैं।

जिला मुख्य प्रवक्ता वेद प्रकाश ने कहा कि युवा भारत की सशक्त आवाज, जन-जन के न्याय के लिए लड़ाई लड़ने वाले योद्धा हैं राहुल गांधी। सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं तिलक मैदान में मिठाइयां, सैनिटाइजर, मास्क, एनर्जी बूस्ट आदि का वितरण किया गया। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सूरज दास, सविता श्रीवास्तव, मधुसूदन झा, डॉ. जमाल नासिर, शुभम कुमार, खुर्शीद आलम आदि थे।

अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच ने बेला बिहार स्थित कार्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इसका नेतृत्व मंच के जिलाध्यक्ष राम जिनीश सिंह ने किया। मौके पर हरि राम मिश्रा, धर्मवीर शुक्ला, महंत संजीव कुमार ओझा, ओम प्रकाश शाही, हेमंत कुमार, वीसी झा आदि थे। अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि उमेश कुमार राम ने जन्मदिन पर राहुल गांधी बधाई दी और लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया।

chat bot
आपका साथी