लोजपा की जिला इकाई का बहुत जल्द हो जाएगा गठन

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिस राज पासवान ने कहा कि लोजपा की जिला इकाई का बहुत जल्द गठन कर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:04 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:04 AM (IST)
लोजपा की जिला इकाई का बहुत जल्द हो जाएगा गठन
लोजपा की जिला इकाई का बहुत जल्द हो जाएगा गठन

मुजफ्फरपुर : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिस राज पासवान ने कहा कि लोजपा की जिला इकाई का बहुत जल्द गठन कर दिया जाएगा। इसके लिए मंथन जारी है। कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति एकजुटता होने पर बल दिया। कहा कि सबकी सहमति लेने के बाद जिला इकाई का गठन किया जाएगा। युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव कुमोद पासवान ने उनको फरदो नदी की पूरी उड़ाही कराने व दोनों तरफ पथ बनाने के लिए पहल करने तथा संसद में आवाज उठाने की मांग रखी। मोतिहारी जाने के क्रम में भगवानपुर चौक पर उनका अभिनंदन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला पार्षद अवधेश पासवान, अधिवक्ता सुधीर ओझा, विनिता सिंह, कौशल किशोर ठाकुर उर्फ चुलबुल, कुंदन पासवान, विवेक कुमार, सुधीर पासवान, प्रिस कुमार पासवान, रंजीत कुमार साह, मो सरफराज, शम्भू प्रसाद साह, राकेश ठाकुर, सुरज कुमार महतो, रंजन कुमार सिंह, किरण सिंह आदि शामिल रहे। सांसद के साथ मौजूद प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान का माला पहनाकर स्वागत हुआ।

जिला पार्षद ने ये रखी मांग

जिला पार्षद कुमोद पासवान ने सांसद को फरदो नाला को अतिक्रमण मुक्त कर उसकी उड़ाही कराते हुए दोनों किनारे पौधारोपण करने की मांग रखी। जिला पार्षद पासवान ने कहा कि 2013 से वह इसके लिए लगातार पहल कर रहे हैं। फरदो की उड़ाही हाल में हुई है, लेकिन आधा-अधूरा काम हुआ है। इसके कारण शहर भी जलजमाव के चपेट में रहता है। अत्याधिक बारिश के समय फरदो किनारे बसे चार प्रखंड मुशहरी, मडवन, कांटी व कुढनी इलाके में महामारी का खतरा रहता है। एक बड़ी आबादी प्रभावित होती है।

chat bot
आपका साथी