दरभंगा में नाबालिग पुत्री की इज्जत बचाने गई महिला के साथ भी घिनौना काम, जानिए पूरी घटना

आरोपित महिला की नाबालिग बेटी को उठाकर ले गए। जब उसे इसकी जानकारी मिली तो उसने पीछा किया। देखा बच्ची के साथ आरोपित गलत काम कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने उसे भी पकड़ लिया और गंदा काम किया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 01:04 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 07:34 AM (IST)
दरभंगा में नाबालिग पुत्री की इज्जत बचाने गई महिला के साथ भी घिनौना काम, जानिए पूरी घटना
आरोपितों ने मां के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

दरभंगा, जेएनएन। जिला अंतर्गत जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटी दोनों के साथ घिनौना काम किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ लोग महिला की नाबालिग बेटी को उठाकर ले गए। जब उसे इसकी जानकारी मिली तो उसने पीछा किया। देखा कि खेत में उसकी बच्ची के साथ आरोपित गलत काम कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने उसे भी पकड़ लिया। गंदा काम किया। इस दौरान आरोपितों ने मां के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पीडि़ता मां को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों ने उसके साथ भी गलत काम किया।

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि पीडि़ता और आरोपितों के बीच वर्षों से सड़क को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण पुलिस पूरे मामले की सत्यता जानने में जुटी है। हालांकि पुत्री और मां के साथ गलत काम होने की घटना से इलाके हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर पीडि़ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के सरफे आलम, कमरे आलम सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है। मां और बेटी के साथ गलत काम किए जाने की घटना की सभी निंदा कर रहे। लेकिन, दबंगों के डर से कोई भी खुलकर पीड़िता के पक्ष में नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर इस घटना को पूर्व के विवाद से जोड़ दिए जाने के कारण पुलिस अभी जांच को दूसरी दिशा में लेकर चली गई है। ऐसे में पीड़िता मेडिकल कराने या फिर नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने की दिशा में कोई भी काम शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों में आक्रोश है।

chat bot
आपका साथी