मुजफ्फरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण के साथ सेवा का लिया संकल्प

एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 05:01 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 05:01 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण के साथ सेवा का लिया संकल्प
मुजफ्फरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण के साथ सेवा का लिया संकल्प

मुजफ्फरपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर समर्पण के साथ सेवा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा, पंडित दीनदयाल का कोई व्यक्तिगत जीवन नहीं था। वे जीवन पर्यंत समाज के निचले पायदान के लोगों के उत्थान एवं उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करते रहे। जैसे-जैसे उनके बारे में सोचते बोलते और सुनते हैं, उनके विचारों में नवीनता का अनुभव होता है। जहां भी मानवता की सेवा का प्रश्न होगा। मानवता के कल्याण की बात होगी। दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन प्रासंगिक रहेगा। मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, महामंत्री धर्मेन्द्र साहू, जिला मंत्री संतोष साहेब, देवांशु किशोर, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, प्रदुभन राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. रागिनी रानी, ओम प्रकाश तिवारी, धनंजय झा, अमरेश कुमार विपुल, विजय पांडेय, रीता पराशर, स्वाति कपूर, अभिषेक सौरव, हरिकिशोर बैठा, नंदकिशोर पासवान, अनिला देवी, गोविन्द सिंह, मनोज नेता, महेन्द्र साह आदि मौजूद थे। पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा कर रही है भाजपा सरकार

स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा, पंडित दीनदयाल के सपनों को भाजपा सरकार पूरा कर रही है। उनकी तरह अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिता पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। वे हमेशा राष्ट्र प्रथम की बात करते थे। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविद कुमार सिंह, भोला चौधरी, निलेश वर्मा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, पवन दूबे, आलोक वर्मा, अमन राज, हरेराम मिश्रा, संत कुमार आदि मौजूद थे।

इसके अलावा नागरिक मोर्चा की ओर से भी भारत माता नमन स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मोहन प्रसाद, अंजनी कुमार पाठक, मुन्नी चौधरी, अधिवक्ता शिल्पी, रामनरेश झा, रामप्रवेश श्रीवास्तव, अरुण शुक्ला, महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार सत्येन, जयमंगल राम, अमरेंद्र कुमार, बीना सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी