कोरोना महामारी का दंश झेल रहे लोगों की सहायता हेतु छह सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस का धरना

मुजफ्फरपुर के प्रखंडों में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। यह धरना कोरोना महामारी का दंश झेल रहे लोगों की सहायता हेतु किया जा रहा।

By Edited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:43 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:46 AM (IST)
कोरोना महामारी का दंश झेल रहे लोगों की सहायता हेतु छह सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस का धरना
कोरोना महामारी का दंश झेल रहे लोगों की सहायता हेतु छह सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस का धरना

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना महामारी का दंश झेल रहे लोगों की सहायता हेतु काग्रेस कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। मुशहरी प्रखंड कार्यालय पर आयोजित धरने की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह व मंच संचालन महेश्वर मिश्रा ने किया। मौके पर महेश पासवान, अवधेश तिवारी, जितेंद्र राय, रोहित कुमार, मिथुन कुमार आदि मौजूद थे। पारू में प्रखंड अध्यक्ष श्यामनारायण सिंह ने लखनौरी गाव स्थित अपने आवास पर धरना दिया। मौके पर बद्री खा, मो मजीद, राजकिशोर सिंह आदि थे।

 सरैया प्रखंड काग्रेस कमेटी ने बासोकुंड में धरना दिया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने की। मौके पर सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ई संजीव सिंह, सुनील गुप्ता, काग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज दास, कृष्णकांत शाही, लालबाबू राय, नगीना दास, रूदल राय आदि मौजूद रहे।

औराई में प्रखंड काग्रेस कमेटी द्वारा मो. अशफाक अहमद राइन के आवास पर प्रखंड अध्यक्ष अबू बकर की अध्यक्षता में धरना दिया गया। मौके पर मो. सदरूल हसन, अशफाक अहमद राइन, अरुण कुमार ठाकुर, रामजीवन शाही ,मदन मोहन राय, तौफीक रजा, रामाशीष राम, लक्ष्मण ठाकुर आदि थे।

कुढ़नी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थतिया में धरना दिया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष त्रिभुवन पटेल ने की। मौके पर कृष्णचंद कुमार, सुजीत कुमार, उपेंद्र सिंह, रमेश सिंह, महेंद्र सिंह, केदार पटेल, महेश सिंह, सुरेन्द्र पासवान, संजीव कुमार, पंकज कुमार मौजूद थे।

मोतीपुर : प्रखंड काग्रेस कमेटी की ओर से जसौली स्थित पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने में पंकज तिवारी, संतोष पांडेय, नागेंद्र तिवारी, जगदीश राम, शिवनाथ राम, सरस्वती देवी आदि शामिल थे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहन बैठा ने की।

कटरा : कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष चंद्रकांत मिश्र की अध्यक्षता में धरना दिया गया। मौके पर अंबेश्वर प्र सिंह, वेद प्रकाश, रजनीश कुमार, दिलीप मिश्र, रिंकू अली, सुरेश राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी