मांगों को लेकर रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की प्रखंड कमेटी की ओर से गुरुवार को मड़वन प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 12:49 AM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 12:49 AM (IST)
मांगों को लेकर रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन
मांगों को लेकर रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की प्रखंड कमेटी की ओर से गुरुवार को मड़वन प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार से बाढ़ का स्थायी समाधान करने, मड़वन प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित करने, अतिवृष्टि और बाढ़ से बर्बाद फसल का उचित मुआवजा किसान व बंटाईदार किसानों को देने, बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि ,स्थायी आवास, पर्याप्त इलाज की व्यवस्था करने, किसानों को रबी फसल के पहले खाद, बीज ,कीटनाशक, डीजल आदि कृषि उपयोगी चीजें मुफ्त में देने वंचित लोगों को खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ने आदि की माग की। इसके पहले जुलूस मड़वन से निकला जो विभिन्न मार्ग होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचा। नेतृत्व तारकेश्वर गिरि, विपिन कुमार ठाकुर ,हरेंद्र महतो, कुमोद राम ,लालबाबू राय आदि ने किया। जुलूस में शामिल लोग केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बाद में प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने रोसपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सभा को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राम, उपप्रमुख विनय साह, पूर्व मुखिया रामनरेश प्रसाद सिंह, मो. कलाम ,कुमोद राम, राजीव राम ,हरिंदर महतो ,लालबाबू राय, उदय झख, सनोज कुमार ,हीराराम ,प्रमोद कुमार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता काशीनाथ सहनी ने की। अंत में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार को प्रेषित 15 सूत्री मागों का ज्ञापन बीडीओ व सीओ को सौंपा। देवरिया में पप्पू यादव का स्वागत

पारू के विशुनपुर सरैया चौक के समीप जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का स्वागत गुरुवार की शाम साहेबगंज जाने के दौरान साहेबगंज प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिवेदी ने माला पहनाकर किया। वे साहेबगंज थाने के पकड़ी असली गाव में ठीकेदार मंटू तिवारी की हत्या के बाद उनके स्वजनों से मिलने जा रहे थे। मौके पर राकेश सिंह, अविनाश कुमार, ओमप्रकाश यादव, लोकेश सिंह, अमित कुमार, किरणदेव राउत, राजकुमार महतो, महेश भगत आदि थे।

chat bot
आपका साथी