समस्तीपुर में पूजा पंडालों में सुबह से ही मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए जुटने लगे श्रद्धालु

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिला से ही दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है। सभी जवान और पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर सुरक्षा की बागडोर संभाले हुए हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 03:33 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 03:33 PM (IST)
समस्तीपुर में पूजा पंडालों में सुबह से ही मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए जुटने लगे श्रद्धालु
माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की हो रही पूजा। फोटो- जागरण

समस्तीपुर, जासं। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन गुरुवार को माता के नौवें रुप सिद्धिदात्री मां दुर्गा की पूजा की गई। माता का दर्शन करने एवं खोईंछा भरने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही माता की आराधना में श्रद्धालु जुटे रहे। शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए आकर्षक पूजा पंडालों में माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। शहर के काशीपुर, बारपत्थर, बंगाली टोला, बहादुरपुर, बस स्टैंड, मगरदहीघाट, ताजपुर रोड समेत अन्य स्थानों पर माता की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की जा रही है। या देवी सर्वभूतेषु के मंत्रोच्चार से शहर से लेकर गांव तक गुंज रहे हैं। माता के दरबार में भजन कीर्तन आदि भी हो रहा है। इस बार पंडाल को बेहतर और अलग लुक देने की कोशिश की गई है। कहा जाता है कि माता दुर्गा के नौवें रूप का दर्शन एवं पूजन करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

सुरक्षा को लेकर भी किए हैं प्रबंध

शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले ही सभी पूजा समितियों की बैठकर आयोजित कर इसकाे लेकर निर्देश दिया जा चुका है। पूजा समितियों के स्वयंसेवकों के साथ-साथ काफी संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ही जवानों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिला से ही दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है। सभी जवान और पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर सुरक्षा की बागडोर संभाले हुए हैं। महिला श्रद्धालुओं की भीड़ काे देखते हुए काफी संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भी पूजा पंडालों में उमड़ रह भीड़

माता दुर्गा का दर्शन और पूजन करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों में भी भीड़ उमड़ रही है। रोसड़ा, दलसिंहसराय, पूसा, पटोरी, उजियारपुर समेत अन्य जगहों पर धूमधाम से दुर्गा पूजा हो रही है। आकर्षक पंडाल भी बनाए गए हैं।

मुसरीघरारी में महिषासुर का वध करते नजर आ रही मां दुर्गा

मुसरीघरारी चौक पर मां दुर्गा की पूजा–अर्चना के लिए गुरुवार को काफी भीड़ दिखी। यूं तो प्रति वर्ष यहां पूजा पंडाल की ऊंचाई 75 फीट तक रहती है। पर इस वर्ष कोरोना गाइडलाइंस को देखते हुए पूजा पंडाल की ऊंचाई 75 फीट ही रखी गई है। वहीं मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मां दुर्गा बोलते हुए नजर आ रही हैं। उनकी सवारी शेर भी दहाड़ मार रहा है। मां दुर्गा के द्वारा सुदर्शन चक्र से महिषासुर का वध करने का दृश्य भी दिखाया जा रहा है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इलेक्ट्रॉनिक्स साज-सज्जा से युक्त पूजा पंडाल में होलिका दहन का भी दृश्य दिखाया जा रहा है। जिसमें भक्त प्रहलाद बाल-बाल बचते दिखेंगे। इतना ही नहीं पूजा पंडाल को पहाड़ी मंदिर के आकार का बनाया गया है,जो श्रद्धालुओं का मन मोह लेता है। इस संबंध में पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर यहां महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार बनाए गए हैं। वहीं पूजा समिति एवं प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए 20 स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। इसके अलावा महिला एवं पुलिस बल के जवान भी पर्याप्त मात्रा में तैनात हैं। असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए पूजा पंडाल के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। 

chat bot
आपका साथी