मुशहरी में थानाध्यक्ष के तबादले व चौकीदार की बर्खास्तगी के लिए आंदोलन करने का निश्चय

रोहुआ के कोचिंग संचालक आदर्श कुमार सुतिहारा के सुख संपत कुमार सहित कई लोगों ने चौकीदार शैलेंद्र भारद्वाज पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 09:35 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 09:35 AM (IST)
मुशहरी में थानाध्यक्ष के तबादले व चौकीदार की बर्खास्तगी के लिए आंदोलन करने का निश्चय
मुशहरी में थानाध्यक्ष के तबादले व चौकीदार की बर्खास्तगी के लिए आंदोलन करने का निश्चय

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुशहरी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित महापंचायत में आश्वासन के बावजूद चौकीदार के नहीं आने के बाद ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष के तबादले व चौकीदार की बर्खास्तगी के लिए आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।

प्रताडि़त करने का आरोप लगाया

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शाही की पहल पर मुशहरी पुलिस की मनमानी के खिलाफ रविवार को महापंचायत बुलाई गई थी। यहां रोहुआ के कोचिंग संचालक आदर्श कुमार, सुतिहारा के सुख संपत कुमार सहित कई लोगों ने चौकीदार शैलेंद्र भारद्वाज पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया।

शराब धंधेबाजों से रिश्वतखोरी का भी आरोप 

  आरोपित चौकीदार के नहीं पहुंचने पर महापंचायत समाप्त कर दी गई। इसके बाद पूर्व जिप मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें मणिका विशुनपुर चांद के मुखिया ने शराब धंधेबाजों से रिश्वतखोरी से संबंधित ऑडियो लोगों को सुनाया। इसकी शिकायत आइजी व डीएम से करने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पप्पू कुमार, मुखिया राजहंस राय, अरविंद कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष भोला राय, घनश्याम तिवारी, पंसस मिथिलेश महतो, ब्रजकिशोर राय,रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया रामबाबू सहनी, माले के प्रखंड सचिव शत्रुघ्न सहनी, परशुराम पाठक, सीपीआइ के जिला सचिव रामकिशोर झा आदि मौजूद थे।

पंचायत सचिव का निधन

माधोपुर सुस्ता पंचायत के पंचायत शंकर राम का निधन सोमवार की सुबह हर्ट अटैक से हो गया। वे 50 वर्ष के थे। इसकी पुष्टि स्थानीय मुखिया अनिल पासवान ने की है। पंचायत सचिव के निधन पर पंसस उमेश राज, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रंभू ठाकुर आदि ने शोक जताया। बंदरा : वे पीरापुर पंचायत के रामपुर महिनाथ गांव निवासी थे। बूढ़ी गंडक नदी के गोकुल घाट पर उनके ज्येष्ठ पुत्र ऋवकि भारती ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे चार पुत्री एवं तीन पुत्र छोड़ गए। उनके निधन पर मुखिया गुड्डू कुमार, समाजसेवी कृष्ण मोहन कन्हैया, सुधीर कुमार, अनमोल कुमार, राजू साह, अजय राम,गणेश साह , छोटू राम ने शोक जताया है। 

chat bot
आपका साथी