West champaran : कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावना, किसानों को दें योजना की जानकारी : उपमुख्यमंत्री

West Champaran कृषि आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने का दिया निर्देश जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही पहल की उपमुख्यमंत्री ने की सराहना अधिकारियों के साथ बैठक कर डिप्टी सीएम ने की विकास की समीक्षा ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:40 PM (IST)
West champaran : कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावना, किसानों को दें योजना की जानकारी : उपमुख्यमंत्री
परिसदन में डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करतींं डिप्टी सीएम रेणू देवी। जागरण

पश्चिम चंपारण (बेतिया ), जासं। उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि जिले में कृषि के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना हैं। जिले के जलीय क्षेत्र का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। अन्य कृषि उत्पादों में वैल्यू एडीशन के साथ -साथ इसकी मार्केङ्क्षटग की सुविधा प्रदान करने पर किसानों को ज्यादा लाभ होगा। शनिवार को परिसदन में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिले में कृषि उपज से मिलनेवाले कच्चे माल से जिले की जीविका समूहों एवं बेरोजगारों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी देने के लिए कृषि मेला आयोजित करने का निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री को बताया गया कि जिले में केला के रेशे से तैयार बैग, टोपी काफी पसंद किये जा रहे है। इस पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए इसके लिए बाजार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अपने दो दिवसीय दौरे पर बेतिया पहुंची सुबे की उप मुख्यमंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी ने समीक्षा के दौरान कई जानकारी ली और निष्पादन के लिए निर्देश दिया। समीक्षा में जिलाधिकारी कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त रङ्क्षवद्र नाथ प्रसाद ङ्क्षसह, अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने बताया कि हमारे पदाधिकारी जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रहे हैं। बाढ़ एवं आपदा से निपटने के लिए जिले में पूर्व से हीं तैयारी कर ली गई है। जो सराहनीय है। कुछ समस्याओं की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है, जिसका समाधान जल्द ही कर लिया जाएगा।

 बरसात पूर्व जल निकासी में लाएं तेज

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समीक्षा के क्रम में बरसात के आरंभ होने से पूर्व फसलों को बचाने एवं शहर में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी बखुबी जानते है? कि बरसात में कहां कहां जल जमाव की समस्या उत्पन्न होती है? और कहां कहां पानी फसलों को बर्बाद करता है। वहीं तटबंधो में कहां कहां दबाब है। इसकी भी जानकारी अधिकारियों को है। ऐसे में बाढ़ आपदा आने के पूर्व इन सभी संभावित बिन्दुओं पर बाढ़ एवं बरसात पूर्व बचाव कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।उपमुख्यमंत्री ने बेतिया विधानसभा क्षेत्र के गनौली के लोगो द्वारा किए गये वोट वहिष्कार के मुद्दे को भी अधिकारियों के सामने लाया और कहा कि जलजमाव के कारण इन क्षेत्रों में फसलों की व्यापक तौरपर बर्बादी होती है। जिसका कोपभाजन जनप्रतिनिधियों को उठाना पड़ता है। विधानसभा चुनाव के समय पूर्नीगनौली के लोगों ने वोट का वहिष्कार भी कर दिया था। इस गांव के सैकड़ो भूमि को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए यथाशीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने चिह्नित किए गए साईफन से गाद की निकासी कर जल निकासी आरंभ करवाने का निर्देश दिया। वहीं मझौलिया चीनी मिल द्वारा कथित रुप से आमजनों के खेतों में मिल का उत्सर्जित छोवा एवं अन्य सामान फेंके जाने पर ङ्क्षचता जताते हुए इसके लिए कठोर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को मिल प्रबंधन के साथ बैठक कर इस पर रोक लगाने एवं रोक नही लगाने की स्थिति में प्रबंधन पर कार्रवाई का निर्देश दिया। 

chat bot
आपका साथी