पश्चिम चंपारण: पूरे बिहार में बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए जाने जाएंंगे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज

West champaran News उपमुख्यमंत्री रेणु देवी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल ने संयुक्त रुप से गुरुवार को बेतिया मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन किया। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी नए भवन में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लीं ।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 11:27 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:32 PM (IST)
पश्चिम चंपारण: पूरे बिहार में बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए जाने जाएंंगे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज
बेतिया: मेडिकल कॉलेजअस्पताल में सी ब्लॉक का उद्घाटन करते उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सांसद, जिलाधिकारी व अन्य

पश्चिम चंपारण, जागरण संवाददाता। बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु  देवी ने कहा कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए पूरे बिहार में जाना जाएगा। यहां चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ इलाज के बेहतर प्रबंध होंगे। मरीजों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होगी। सी ब्लॉक पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। वे गुरुवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित लेक्चर थिएटर में पी ब्लॉक के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कोरोना के समय जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए बेहतर काम की प्रशंसा की।

इसके लिए जिलाधिकारी कुंदन कुमार और अस्पताल के चिकित्सकों की सराहना की। कहा जिलाधिकारी की तत्परता से जिले में किसी प्रकार की कैजुअल्टी नहीं हो सकी।बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया की स्थापना एनडीए सरकार की सोच है। स्थानीय लोग  कभी सोचे भी नहीं होंगे कि यहां मेडिकल कॉलेज बनेगा। लेकिन 2005 में एनडीए सरकार बनने के बाद यह सपना नीतीश कुमार ने बनुयिाद रखी। नेपाल से सटे इस क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद आरंभ हुई। इस पर काम हुआ और आज इसका एक भाग यानी सी ब्लॉक बनकर तैयार है।  मरीज शिफ्ट कर दिए गए हैं। उस भवन में उनका इलाज हो रहा है। आने वाले कुछ माह में पूरा भवन बनकर तैयार हो जाएगा।  सी ब्लॉक करीब 77 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

करीब 513.5 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज अस्पताल का पूरा भवन तैयार हो रहा है। उन्होंने इसके लिए तत्कालीन सांसद स्व. डॉक्टर मदन प्रसाद जायसवाल और अरुण जेटली की प्रशंसा की। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना के लिए उनके योगदान को याद किया। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि एक समय था जब गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवन निर्माण के लिए आया हुआ 50 करोड़ रुपये वापस हो गया था। इसके लिए आंदोलन हुआ, उन्होंने काफी प्रयास किया उसके बाद मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो सका। मेडिकल कॉलेज की स्थापना स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम है। स्थानीय लोगों को इससे काफी लाभ होगा। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री की प्रशंसा की। राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि मेडिकल के क्षेत्र में चंपारण का काफी विकास हुआ है। उन्होंने चिकित्सकों की प्रशंसा की। 

इसके पूर्व गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया के नए भवन सी ब्लॉक का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल  राज्यसभा सांसद डॉ सतीश चंद्र दुबे, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सी ब्लॉक के मुख्य द्वार पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने पूजा अर्चना की। नारियल फोड़ा और अस्पताल आने वाले मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्राचार्य डॉ विनोद प्रसाद और अस्पताल अधीक्षक डॉ प्रमोद कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मौके पर चनपटिया विधायक उमाकांत ङ्क्षसह, बगहा विधायक राम ङ्क्षसह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, एसडीएम विद्यमानाथ पासवान, मेडिकल कॉलेज के प्रचार डॉ विनोद प्रसाद अधीक्षक डॉ प्रमोद कुमार तिवारी उपाधीक्षक डॉ श्रीकांत दुबे, सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा, डॉ संतोष कुमार, डॉ अतहर हुसैन,  डॉ रूबी कुमारी, एलएनटी के नवीन शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय आदि उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी