समस्तीपुर में जर्जर रेल आवासों और कॉलोनी को दुरुस्त करने की मांग, ईसीआरकेयू का प्रदर्शन

Samastipur News ईसीआरकेयू ने विभिन्न मांगों को करने को लेकर किया प्रदर्शन अध्यक्षता मुख्यालय शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार ने की । संचालन केन्द्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने किया। एटीएन कार्यालय में दिया गया एक दिवसीय धरना ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 02:59 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 02:59 PM (IST)
समस्तीपुर में जर्जर रेल आवासों और कॉलोनी को दुरुस्त करने की मांग, ईसीआरकेयू का प्रदर्शन
एटीएन कार्यालय में धरना के दौरान प्रदर्शन करते रेल कर्मीगण। जागरण

समस्तीपुर, जासं। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने समस्तीपुर मंडल के रेल आवासों की जर्जर एवं रेल कॉलोनियों की बदतर स्थिति के खिलाफ गुरुवार को एटीएन कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए रेल प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। मांगों के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान एक सभा आयोजित हुई। अध्यक्षता मुख्यालय शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार ने की। संचालन केन्द्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने किया। इसमें मुख्यालय शाखा, आउटडोर शाखा, कारखाना शाखा एवं लोको शाखा के सभी यूनियन पदाधिकारी, कर्मचारी एवं ट्रैकमैन सम्मिलित हुए।

मंडल मंत्री केके मिश्रा ने कहा कि रेलवे कॉलोनियों में आवासों की स्थिति काफी दयनीय है। आवास का दरवाजा व खिड़की टूटे रहने की वजह से आए दिन चोरी की घटना हो रही है। लेकिन मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है। सभा को केन्द्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर सिंह, मुख्यालय शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार, शाखा सचिव रविंद्र नाथ झा, कारखाना शाखा सचिव राम दयाल महतो, आउटडोर शाखा अध्यक्ष धनश्याम प्रसाद यादव, लोको शाखा के संयुक्त शाखा सचिव राज कुमार, सतीश चन्द्रा, विनोद कुमार, पंकज कुमार, अरविंद कुमार, चंद्र भूषण राय, राज किशोर, अनिता कुमारी, अवंति कुमारी, कबीर भास्कर ने संबोधित किया। मौके पर सुरजीत कुमार, महेश कुमार, अजय कुमार यादव, इंद्रजीत कुमार ईश्वर, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, अमरजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, सरीन कुमार, संतोष कुमार निराला, ओम नारायण वर्मा, अर्जुन कुमार, चन्द्रशेखर सिंह, श्याम बाबु, राजेश लाल, प्रदीप कुमार, रंजन कुमार, सीता राम, हितलाल मंडल, अरविंद कुमार मिश्रा, मंजुर आलम, चन्दन प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

असहायों के बीच वितरण की राहत सामग्री

कल्याणपुर। प्रखंड क्षेत्र के अजना मंजिल मुबारक आदि गांव में गुजर-बसर करने वाले निर्धन असहायों के बीच प्रधानमंत्री के जन्म दिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत राहत वितरित किया गया। भाजपा उत्तरी मंडल के युवा अध्यक्ष सियावर शरण, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ङ्क्षसह की उपस्थिति में चुरा, मूढी, दूध का पैकेट आदि का वितरण किया गया। इसके अलावा साबुन, दीया सलाई, मोमबत्ती, चनाचुर आदि भी वितरित किया गया। इन सामग्रियों का पैकेट बनाकर 62 जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया गया। मौके पर कई ग्रामीण विकास पराशर, ज्योति शंकर, पुतुल कुमारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी