भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर मना दीपोत्सव

अयोध्या में हो रहे राममंदिर निर्माण के लिए बुधवार को होने जा रहे भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को साहू पोखर स्थित रामजानकी राधा कृष्ण मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 02:19 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:31 AM (IST)
भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर मना दीपोत्सव
भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर मना दीपोत्सव

मुजफ्फरपुर। अयोध्या में हो रहे राममंदिर निर्माण के लिए बुधवार को होने जा रहे भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को साहू पोखर स्थित रामजानकी राधा कृष्ण मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान दीपों से राम लिखकर खुशी का इजहार किया गया। पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि तीन दिनों तक मंदिर मे दीप जलाएंगे। मौके पर पुजारी माधव दास, सेवक यदुनंदन पांडेय, सोनू, साहिल आदि मौजूद रहे। उधर, बालाजी परिवार की ओर से कालीबाड़ी, तीन पोखरिया स्थित बालाजी हनुमान मंदिर के प्रांगण में सैकड़ों दीप जलाकर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर, महासचिव मनोज कुमार सिंह, संगठन मंत्री प्रकाश श्रीवास्तव, संरक्षक रामबाबू सिंह, उमेश सिंह, राहुल आनंद, सुरेश रजक, शंकर गुप्ता, चंद्रहास पासवान, अभिषेक आर्य आदि मौजूद रहे। उधर, ब्रह्मपुरा स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर सह महामाया स्थान के महंत संजय ओझा ने बताया कि उक्त अवसर पर बुधवार को हवन यज्ञ होगा। संध्या समय दीप प्रज्वलित पूरे मंदिर प्रांगण को सुसज्जित किया जाएगा। इधर, पुरानी धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर प्रांगण में सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए। उधर, राष्ट्रीय ब्राह्मण विकास मोर्चा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक तिवारी के सान्निध्य में संगठन के कार्यालय परिसर में मंगलवार को राम नाम सकीर्तन व महामृत्युंजय जाप शुरू किया गया। यह बुधवार की दोपहर तक चलेगा। इसमें आचार्य ललन उपाध्याय, तेज नारायण उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, प्रत्युष तिवारी आदि मौजूद रहे।

शहर के सभी चौराहे के मंदिर को सजाएगी भाजपा

रामजन्मभूमि भूमि पूजन को यादगार बनाने में जिला भाजपा जुट गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि कल्याणी चौक के हनुमान मंदिर सहित सभी प्रमुख चौराहे पर जो भी मंदिर हैं उसको सजाया जाएगा। शाम में पार्टी कार्यालय में दीपोत्सव होगा। उसमें सांसद अजय निषाद सहित पार्टी के विधायक, प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि वह शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने घर पर दीप जलाकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। पांच सौ साल से सनातन समाज का संकल्प पूरा हुआ है। भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवानलाल महतो ने कहा कि सुबह में घर पर पूजा तथा शाम में दीपोत्सव मनेगा। भाजपा नेता डॉ.अशोक शर्मा ने कहा कि सुबह से ही पूजा पाठ अपने घर पर करेंगे।

आरएसएस कार्यालय पर मनेगी दीपावली

भूमि पूजन को लेकर आरएसएस स्वयंसेवकों में गजब का उत्साह है। संघ के विभाग कार्यवाह चंद्रमोहन खन्ना चन्नी ने कहा कि कोरोना संकट के कारण कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। शारीरिक दूरी नियम का पालन करते हुए दीपोत्सव का आयोजन होगा। मिठाई वितरण होगा। सनातन समाज के लोगों से अपील किया कि वह अपने-अपने घर पर दिया जलाएं। वह खुद अपने घर पर दीपोत्सव व भगवान की पूजा करेंगे।

chat bot
आपका साथी