पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा कर रहे नरेन्द्र मोदी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा के सभी संगठनात्मक मंडलों में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:01 AM (IST)
पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा कर रहे नरेन्द्र मोदी
पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा कर रहे नरेन्द्र मोदी

मुजफ्फरपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा के सभी संगठनात्मक मंडलों में मनाई गई। इसमें मंडल, शक्तिकेंद्र तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि राज्य के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल का कहना था कि एकता चाहते हैं तो भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा। जो हिदू राष्ट्रवाद और भारतीय हिदू संस्कृति है। परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने के बावजूद उन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नवीन विचारों का स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि एकात्म मानववाद विचारधारा और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करते हुए देश को सशक्त बनाने में लगे हैं। नरेन्द्र मोदी के वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल शुरू से ही रहे। यही कारण है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद देश भर में उनके नाम से अनेक ऐसी योजनाएं भी चलाई गईं जो गरीबों का जीवन बेहतर कर रही है।

कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, वरिष्ठ नेता रविद्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज सिंह ने किया। इसमें मुख्य रूप से मनोरंजन शाही, अशोक सहनी, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू, डा. रागिनी रानी, जिला मंत्री संजीव झा, सुरेश चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रमेश केजरीवाल, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, मीडिया प्रभारी धनंजय झा, सुजीत कुमार, उमेश पांडेय आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी