बालूघाट में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के बालूघाट में शनिवार को दिव्यांग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 01:28 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:28 AM (IST)
बालूघाट में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
बालूघाट में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के बालूघाट में शनिवार को दिव्यांग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर में एक कमरे में मिला। उसकी पहचान आटा चक्की मालिक राजेश साह की पत्‍‌नी रिकू देवी (28) के रूप में हुई है। ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

घटना की जानकारी मिलने पर मृत महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। उनलोगों ने पति राजेश साह पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ओपी प्रभारी ने बताया मृत महिला के स्वजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर दाह संस्कार करने चले गए। वहां से लौटने के बाद बयान दर्ज कराने की बात कही। प्रारंभिक पूछताछ में स्वजनों ने आरोप लगाया कि आरोपित का दूसरी महिला से संबंध है। इसको लेकर वह पत्‍‌नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार रात भी झगड़ा हुआ था। इसी के बाद उसने गला दबाकर हत्या कर दी।

-------------

सात साल पूर्व हुई थी शादी : औराई भरथुआ के हीरा साह ने पुत्री रिकू की शादी सात साल पूर्व राजेश से की थी। महिला ने दो बेटी और एक बेटे को जन्म दिया था। उसकी ससुराल मीनापुर के रामपुर हरि में है। कई साल से वे लोग बालूघाट में ही रहते हैं।

मकान बनवाने के लिए हुआ था झगड़ा : हिरासत में लिए गए राजेश ने पुलिस को बताया कि मकान निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर वह गेट में बाहर से ताला बंद कर गांव चला गया। उसकी एक बेटी मौसी के पास और अन्य दो बच्चे साथ में रहते हैं। शनिवार सुबह बालूघाट वाले घर पर पहुंचा। ताला खोलकर भीतर गया तो देखा कि बेटा और बेटी बाहर चौकी पर सो रहे थे, जबकि दोनों कमरे में पलंग पर सोते थे। भीतर जाकर देखा तो पत्‍‌नी फंदे से लटकी मिली। रस्सी खोलकर उसे उतारा और पलंग पर लिटा दिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि कमरे से रस्सी बरामद नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी