गायघाट में प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा

प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर गायघाट प्रखंड मुख्यालय के पास एक निजी अस्पताल में स्वजनों ने हंगामा किया। मृतका महुआरा गाव के उमेश सहनी के पुत्री मनीषा कुमारी (21) बताई गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 03:30 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 03:30 AM (IST)
गायघाट में प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा
गायघाट में प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मुजफ्फरपुर। प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर गायघाट प्रखंड मुख्यालय के पास एक निजी अस्पताल में स्वजनों ने हंगामा किया। मृतका महुआरा गाव के उमेश सहनी के पुत्री मनीषा कुमारी (21) बताई गई हैं। स्वजनों के मुताबिक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सात अक्टूबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहा चिकित्सकों ने महिला का आपरेशन कर बच्चे को पेट से निकाला था। बताया गया कि महिला के शरीर में खून की कमी रहने की बात कहकर चिकित्सकों ने बिना ब्लड ग्रुप जाच कराए ही उसको खून चढ़ा दिया। इससे प्रसूता की शुक्रवार को हालत बिगड़ने लगी। यह देख उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजन शव लेकर गायघाट पहुंचे और मुआवजे की माग करते हुए हंगामा किया।

बताया गया कि स्वजन को अस्पताल प्रबंधन ने मुआवजा देने का आश्वासन देकर शांत करा दिया, लेकिन इसमें देरी होते देख स्वजनों ने थाने में अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि जाच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो महीना पूर्व एक अन्य नर्सिंग होम में भी प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि निजी अस्पतालों का संचालन झोलाछाप कर रहे हैं। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा.पीएसपी गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे अस्पतालों की सूचना वरीय अधिकारी को दी गई है। शीघ्र ऐसे अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी