मुज़फ़्फ़रपुर में मुखिया पद के एक उम्मीदवार की मौत, चुनाव पर लग सकता ग्रहण

साहेबगंज थाना क्षेत्र के हलीमपुर पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी थे अजय राय। काफी समय से बीमारी से ग्रस्त थे। नेपाल में रहकर काम करते थेे अजय। उनकी मौत के बाद पंचायत चुनाव पर लग सकता है ग्रहण। हालांकि अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:24 PM (IST)
मुज़फ़्फ़रपुर में मुखिया पद के एक उम्मीदवार की मौत, चुनाव पर लग सकता ग्रहण
हलीमपुर में मुखिया पद पर होने वाला चुनाव पर ग्रहण लग सकता है।

मुज़फ़्फ़रपुर, जासं। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के हलीमपुर पंचायत में मुखिया उम्मीदवार अजय राय की मौत हो गयी। घटना के बाद उनके स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों ने बताया कि अजय राय को एक लड़का तथा एक लड़की है। अजय नेपाल में रहकर काम करता था। अजय पेशाब रुकने की बीमारी से ग्रस्त था। उसका उपचार चल रहा था। कहा जा रहा कि रात में खाना खा कर वह सोया और सुबह में बिछावन पर वह मृत मिला। गांव के डाक्टरों ने जांच के बाद अजय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजनों ने गांव ने ही अंतिम संस्कार कर दिया। बता दे कि अजय राय हलीमपुर पंचायत में मुखिया पद का उम्मीदवार था। उसके मृत्यु के कारण हलीमपुर में मुखिया पद पर होने वाला चुनाव पर ग्रहण लग सकता है। हालांकि अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।

दूसरी तरफ कुछ जिलों से पंचायत चुनाव के नए अपडेट अाने लगे है। सीतामढ़ी जिले के बेरबास पंचायत से मुखिया पद पर सीता देवी, मनियारी पंचायत से अनिता देवी, रंजीतपुर पश्चिमी पंचायत से रामप्रवेश पासवान, रंजीतपुर पूर्वी से मनोज कुमार, विशनपुर पंचायत से रामशंकर प्रसाद सिंह, मिर्जापुर से सूर्यकला देवी, मेथौरा से राजेश वात्सायन तथा हरि छपरा पंचायत से ललन प्रसाद यादव मुखिया पद पर विजयी घोषित हुए हैं।

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में ढाका से 48 जिला परिषद क्षेत्र मो० जमील अख्तर की पत्नी नुरूल नेशा चुनाव जीती। वहीं उत्तरी हुसैनी पंचायत से मुखिया पद पर रुबीना अख्तरी जीती अौर लाल मुन्नी देवी हार गई हैं। तेलहरा पंचायत से मुखिया पद पर सुनीता देवी चुनाव जीती।

ढाका प्रखंड क्षेत्र की आठ पंचायतों में हुई मतगणना में मात्र एक पंचायत में ही पुराने (निवर्तमान) ही चुनाव जीत सके। वहीं सात पंचायतों में नए चेहरे को मतदाताओं ने विजयश्री की माला पहनाई है। चंदनबाड़ा पंचायत से मुखिया पद से जैमूर रहमान जीते।

फुलवरिया पंचायत से विमल देवी जीती। गायत्री जयसवाल हारी। पंडरी पंचायत से सहरोज खान जीते।

मोतिहारी में ही मतगणना केन्द्र के बाहर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का किया प्रयोग। इसमें कई लोग चोटिल भी हो गए।

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में चखनी रजवटिया पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रवि रंजन उर्फ लाल बाबू जीते। परसा बनचहरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी जीत गई हैं। सिगाड़ी से मुखिया प्रत्याशी अर्चना देवी जीती। रतवल से मुखिया प्रत्याशी नितेश राय विजयी घोषित हुए हैं। छोटकी पट्टी बडगांव से मुखिया प्रत्याशी चंदा देवी विजयी रहीं। 

chat bot
आपका साथी