भारत के पुनरुत्थान के शिल्पकार थे स्वामी विवेकानंद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरपुर इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:10 AM (IST)
भारत के पुनरुत्थान के शिल्पकार थे स्वामी विवेकानंद
भारत के पुनरुत्थान के शिल्पकार थे स्वामी विवेकानंद

मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरपुर इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नया टोला स्थित अभाविप कार्यालय पर विवेकानंद जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार प्रदेश सह संगठन मंत्री अजित उपाध्याय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के पुनरुत्थान के शिल्पकार युगपुरुष थे। उन्होंने भारत की संस्कृति व सभ्यता से पूरे विश्व को प्रभावित किया। अल्पायु में पूरे विश्व में नाम कमाया। वे युवाओं के आदर्श हैं। मौके पर जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक यादव, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की सलाह

वंदे मातरम सेवा मंच की ओर से शनिवार को स्वामी विवेकानंद के स्मृति दिवस पर चंद्रलोक चौक, चूना गली स्थित स्लम बस्ती में श्रद्धांजलि सभा हुई। अध्यक्षता प्रधान महासचिव अर्जुन गुप्ता ने की। उन्होंने बच्चों के बीच स्वामी जी के आदर्श, राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और उनके ओजस्वी वचनों पर चर्चा की। उनके बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी। मौके पर मंच के अध्यक्ष राजीव सत्यम, जितेंद्र राम, रानी देवी, अनूप गुप्ता आदि भी थे।

वन महोत्सव सप्ताह पर किया पौधारोपण

वन महोत्सव सप्ताह पर पुरुषोत्तमपुर के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार ने पंचायत भवन पर पौधारोपण किया। मोहम्मदपुर मोबारक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार को पौधा देते हुए पंचायत वासियों से वन महोत्सव सप्ताह में छायादार व फलदार पौधे लगाने की अपील की। मौके पर दिनेश पासवान, मो. फिदा, खेसारी लाल बाबा, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।

पर्यावरण रक्षा को लगाएं पौधे

मोतीपुर प्रखंड की कमालपुर बिथरौल पंचायत में स्थानीय प्रशासन ने पयार्वरण की रक्षा के लिए पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। मौके पर अपर अनुमंडलाधिकारी पूजा प्रीतम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा तभी संभव है, जब हर एक आदमी अपने घरों के आसपास पौधे लगाएंगे। यहां बीडीओ संजय कुमार सिंह, सीओ भास्कर, नरेश यादव ने भी पौधे लगाए।

chat bot
आपका साथी