शिवहर में महिला की हत्या कर फेंका शव, पुलिस कर रही जांच

Sheohar news तरियानी प्रखंड के कोपगाढ़ा प्रखंड स्थित खेत से मिला शव तरियानी और तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के सीमा विवाद में घंटों पड़ा रहा शव दो-तीन पूर्व हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:07 PM (IST)
शिवहर में महिला की हत्या कर फेंका शव, पुलिस कर रही जांच
श‍िवहर में मह‍िला का शव म‍िलने के बाद पुल‍िस जांच। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

शिवहर, जासं। शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के कोपगाढ़ा गांव में एक महिला की हत्या की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। शुक्रवार की शाम कोपगाढ़ा स्थित खेत से शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद तरियानी और तरियानी छपरा थानें की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, घटना स्थल को लेकर थानों के बीच सीमा विवाद के चलते घंटों शव पड़ा रहा। देर शाम तक सीमा विवाद का निपटारा नहीं हो सका है।

इधर, शव की पहचान नहीं हो सकी हे। माना जा रहा हैं कि, दो-तीन दिन पूर्व हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। वैसे यह महिला का शव प्रतीत हो रहा है। शव पूरी तरह क्षति-विक्षत हैं। एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की तहकीकात जारी है। पुलिस के लिए शव की पहचान जरूरी है। अबतक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

बताते चलें कि, दशहरा पर्व पर शुक्रवार को जहां पूरा इलाका शक्ति की भक्ति में लीन था। वहीं तरियानी प्रखंड प्रखंड के कोपगाढ़ा गांव स्थित एक खेत मेें लगभग 35 वर्षीया महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दशहरा मेला देखने के लिए निकले लोगों ने शव की सड़ांध की सूचना आसपास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने खेत में क्षत -विक्षत महिला का शव पाया। इसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के निर्देश पर तरियानी व तरियानी छपरा थाने की पुलिस की पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।

वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

रीगा। थाना क्षेत्र की सिराही पंचायत के ङ्क्षसघोरवा चौक के समीप मंगलवार रात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक कृषनंदन कुमार, शिवहर जिले के पिपराढी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला था। कृषनंदन अपने साला के साथ शिवहर जा रहा था। दुर्घटना में वह जख्मी हो गया। शिवहर के पुरनहिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सीतामढ़ी रेफर किया गया। बुधवार को उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी