तिरहुत नहर में मिला लापता युवक का शव

बरूराज थाना क्षेत्र के धुमनगर बखरी गांव के समीप तिरहुत मुख्य नहर से पुलिस ने मंगलवार को 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 01:56 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:56 AM (IST)
तिरहुत नहर में मिला लापता युवक का शव
तिरहुत नहर में मिला लापता युवक का शव

मुजफ्फरपुर : बरूराज थाना क्षेत्र के धुमनगर बखरी गांव के समीप तिरहुत मुख्य नहर से पुलिस ने मंगलवार को 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान धुमनगर बखरी निवासी रामाधार माझी के पुत्र सरोज माझी के रूप में की गई। वह चार दिनों से घर से लापता था। लापता होने की प्राथमिकी उसकी पत्नी सुनीता देवी ने दो दिनों पूर्व थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आशका जता रही कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका गया होगा या फिर शौच के दौरान पैर फिसल कर नहर में डूबने से मौत हुई होगी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दो दिनों पूर्व सुनीता देवी ने अपने पति सरोज माझी के घर से गायब होने की एक लिखित शिकायत दी थी। आवेदन के आलोक में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सरोज माझी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की दोपहर 12 बजे पता चला कि तिरहुत मुख्य नहर में एक शव उपला रहा है। जब शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराई गई तो वह सरोज माझी का शव था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी मौत के दो- तीन दिन हो चुकी है। शव फूलने के कारण उसके बदन पर कुछ भी स्पष्ट नहीं दिख रहा था। नाक और मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर हत्या की बात सामने आती है तो प्राथमिकी में हत्या की धाराएं जोड़कर अनुसंधान को आगे बढ़ाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी